---विज्ञापन---

CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक निकालेंगे विशाल मार्च

नीट परीक्षा विवाद और वादे पूरे न होने के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेगी. यह मार्च पीड़ित परिवारों की अगुवाई में इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस स्टेशन तक निकाला जाएगा. उधर, निजता उल्लंघन के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

---विज्ञापन---

नीट परीक्षा से जुड़े विवादों और सरकार द्वारा किए गए वादों के पूरा न होने के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजधानी में बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस स्टेशन तक एक विशाल मार्च निकाला जाएगा. यह निर्णय 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित CJP की राष्ट्रीय कार्य समिति की एक अहम बैठक में लिया गया. पार्टी का कहना है कि 25 जुलाई को केंद्र सरकार की ओर से छात्रों और युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं. इन वादों में नीट परीक्षा के दौरान प्रदर्शनकारियों व छात्रों पर दर्ज एफआईआर को रद्द या वापस लेने और मृतक छात्रों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन शामिल था.
सरकार की कथित विफलता के विरोध में अब मृतक छात्रों और पुलिस बर्बरता के शिकार पीड़ितों के परिवार स्वयं इस मार्च का नेतृत्व करेंगे. हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर विस्तृत आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

CJP द्वारा इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च के ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. लुटियंस दिल्ली और आसपास के संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, CJP ने देशभर के छात्रों और युवाओं से इस मार्च में शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होने की अपील की है.

---विज्ञापन---

सौरभ दास की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख

दूसरी तरफ, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है. सौरभ दास के निवास स्थान की जानकारी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में अदालत ने अभिजीत मित्रा, एक्स और गूगल को नोटिस जारी किया है. सौरभ दास ने बताया कि उन्होंने फर्जी खबरों, दुष्प्रचार और निजी जिंदगी में दखल देने के खिलाफ 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए निषेधाज्ञा का मुकदमा दायर किया है.

उन्होंने कहा कि यह निजता के अधिकार का मामला है और प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ ने पहले ही विवादित ट्वीट्स पर कार्रवाई की है. दास ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह अदालत ने पूर्व में कई अहम मामलों में लोगों के अधिकारों की रक्षा की है, उसी तरह इस याचिका में भी सभी नागरिकों के निजता के अधिकार को सुरक्षित रखा जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 05:32 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola