---विज्ञापन---

News24 Bharat Nirman Summit 2026: ग्रीन हाइड्रोजन से लेकर जापानी भाषा तक, अवनीश अवस्‍थी ने बताया सीएम योगी का मास्टर प्लान

News24 Bharat Nirman Summit: अवनीश अवस्थी ने बताया कि कैसे यूपी सरकार जापान के साथ एमएसएमई, ग्रीन हाइड्रोजन, टूरिज्म और जापानी भाषा सीखकर युवाओं को जापान में रोजगार देने पर काम कर रही है.

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में अब एक नया और बड़ा अध्याय जुड़ने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार जापान के साथ तकनीक, निवेश, ऊर्जा और रोजगार के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर साझेदारी करने जा रही है.

न्यूज24 भारत निर्माण समिट (News24 Bharat Nirman Summit) में यूपी के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उत्तर प्रदेश और जापान के बीच बढ़ते इन द्विपक्षीय संबंधों और भविष्य की योजनाओं पर कई महत्वपूर्ण तथ्य साझा किए. आइये जानते हैं क‍ि कैसे जापानी निवेश और यह ऐतिहासिक साझेदारी उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है.

---विज्ञापन---

जापानी कंपनियों के साथ इन प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी

यूपी सरकार और जापानी उद्योगों के बीच मुख्य रूप से छह से सात बड़े सेक्टर्स पर केंद्रित रोडमैप तैयार किया जा रहा है:

ग्रीन हाइड्रोजन (Green Hydrogen): क्लीन और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में जापानी तकनीक के साथ ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन और फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी पर ध्यान दिया जा रहा है.

---विज्ञापन---

एमएसएमई (MSME): उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को जापानी कंपनियों की सप्लाई चेन और ग्लोबल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा.

टूरिज्म और बुद्ध सर्किट : जापान और भारत के बीच साझा बौद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

फल एवं कृषि : एग्री-लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग और आधुनिक पैकेजिंग में जापानी कंपनियों का सहयोग लिया जाएगा.

फार्मा एवं मेडिकल डिवाइसेज: राज्य के मेडिकल डिवाइस पार्कों में निवेश के लिए प्रमुख जापानी हेल्थकेयर कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

स्टेट रोजगार मिशन और जापानी भाषा
अवनीश अवस्थी ने बताया कि यूपी के युवाओं को ग्लोबल स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए राज्य सरकार स्टेट रोजगार मिशन के तहत विशेष योजना चला रही है. इसके तहत उत्तर प्रदेश के युवाओं को जापानी भाषा (Japanese Language) और वहां के कार्य-संस्कृति (Skill Development) की ट्रेनिंग दी जा रही है.

इस पहल का सीधा परिणाम यह होगा कि अगले दो साल में उत्तर प्रदेश से जापान जाकर काम करने वाले युवाओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

---विज्ञापन---

यीडा (YEIDA) में बन रही है जापान इंडस्ट्रियल सिटी
जापानी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ भूमि पर जापान इंडस्ट्रियल सिटी विकसित की जा रही है. यह क्लस्टर आधारित औद्योगिक क्षेत्र जापानी कंपनियों को प्लग एंड प्ले सुविधाएं और सीधे निर्यात की सहूलियत देगा.

First published on: Aug 24, 2026 01:52 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola