मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, CRPF जवान को लगी गोली, आगजनी से घरों को नुकसान

Manipur News: मणिपुर में हिंसा की कुछ घटनाएं 24 अगस्त 2026 को हुई जिसमें मकान को आग लगा दिया गया. सीआरपीएफ के एक जवान को गोली भी लगी है, हालांकि राहत की बात ये है कि इन घटनाओं में किसी की भी जान नहीं गई.

Manipur ANI

मणिपुर में हिंसा (Photo-ANI)

Manipur Violence Flares Again: मणिपुर में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को सुबह-सुबह कांगपोकपी जिले में आगजनी की घटना हुई. इसके बाद पड़ोस के सेनापति जिले में कई घरों को जलाने के बाद हिंसा की खबर मिली थी. इलाके में 2 समूहों के बीच गोलीबारी के दौरान सीआरपीएफ का एक जवान भी घायल हो गया.

विज्ञापन

CRPF जवान को लगी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अज्ञात समूह ने कथित तौर पर देर रात करीब 2:30 बजे ताफौ कुकी गांव में एक घर में आग लगा दी. कुछ घंटों बाद, तकरीबन सुबह 4 बजे, सेनापति जिले के नागा ताफौ में कथित तौर पर कई घरों को आग लगा दी गई. सुबह करीब 9:20 बजे ताफौ नागा के पास 2 ग्रुप्स के बीच गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया.

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि जवान को सेनापति जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में बताया गया कि वो खतरे से बाहर है. एक चश्मदीद डी डिगाबौ ने कहा कि वॉलंटियर्स ने तड़के आग देखी और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इंफॉर्म किया. उन्होंने कहा कि एक घर पूरी तरह से तबाह हो गया, जबकि 2 अन्य को नुकसान हुआ. राहत की बात ये है कि किसी की मौत की खबर नहीं मिली.

एनएच-2 को किया जाम

हिंसा की इन वारदात के कारण सेनापति जिले में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जहां लोकल लोग सेनापति गेट के पास एकत्र हुए और कथित तौर पर नेशनल हाइवे-2 पर टायर और लकड़ी के लट्ठे जलाए, जिससे ट्रैफिक पर असर हुआ. ताफौ कुकी विलेज अथॉरिटी ने विनाश की निंदा की और अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर घटना के पीछे के लोगों की पहचान करने को कहा. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने हिंसा वाले में तैनाती बढ़ा दी है क्योंकि अधिकारी आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

2023 में शुरू हुई थी हिंसा

मणिपुर में हिंसा 2023 में शुरू हुई थी, जब मैतेई और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय तक चले जातीय संघर्ष हिंसक हो गया. इसके बाद से अब तक 260 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है. इस बीच मीरा पैबी के कार्यकर्ताओं ने आगामी जनगणना से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को अपडेट करने की मांग करते हुए रविवार को इंफाल में एक मशाल रैली निकाली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ