दिल्ली में भारी बारिश की वजह से 380 उड़ानों में देरी, 26 फ्लाइट कैंसिल, कई डायवर्ट

Heavy Rain In Delhi: दिल्ली में भारी बारिश से गर्मी और ह्यूमिडिटी से जरूर राहत मिली है, लेकिन इसने देश की राजधानी की रफ्तार रुक गई है. न सिर्फ रोड ट्रैफिक पर असर पड़ा है, बल्कि एयर ट्रैवल बुरी तरफ प्रभावित हो गया है. कई फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा, तो कई उड़ानें देरी से चल रही हैं.

Flight Rain PTI

दिल्ली में बारिश के कारण फ्लाइट्स पर असर (Photo-AI/PTI)

Flights Delayed In Delhi-NCR Due To Rain: सोमवार, 24 अगस्त 2026 को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक का बुरा हाल हो गया. इसकी अलावा एयर ट्रैवल पर भी काफी ज्यादा असर पड़ा. देश की राजधानी के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में जलभराव और भारी जाम की भी खबरें आईं.

विज्ञापन

एयर ट्रैवल पर असर

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस पर बुरा असर पड़ा और 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिनमें 3 इंटरनेशनल सर्विस भी शामिल थीं. 12 फ्लाइट्स को जयपुर भेजा गया, जबकि 2 को चंडीगढ़ और एक को लखनऊ डायरवर्ट कर दिया गया. ‘फ्लाइटरडार24’ के डेटा से पता चला कि दिल्ली एयरपोर्ट पर औसतन लगभग 32 मिनट की देरी हुई और खराब मौसम से करीब 380 फ्लाइट्स पर असर हुआ, 26 उड़ानें कैंसिल कर दी गई है, वहीं कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है. IMD ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में और बारिश का अनुमान लगाया था. उत्तराखंड, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट

IMD ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और भारी बारिश और आगे होने वाली दिक्कतों की चेतावनी दी. गुरुग्राम में सोहना रोड पर इस्लामपुर गांव के पास सर्विस रोड पर लगभग 2 फीट पानी जमा हो गया. जलभराव के कारण करीब 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

ट्रैफिक की रुकी रफ्तार

दिल्ली के कई हिस्सों में भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही. संगम विहार के पास MB रोड बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां यात्रियों को लगभग एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा. जाम का असर दिल्ली एयरपोर्ट, साकेत कोर्ट और आसपास के ऑफिस जाने वाले रास्तों पर भी पड़ा. नोएडा में भी भारी बारिश हुई. हालांकि हल्की और तेज बूंदाबांदी से गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन इसने नेशनल कैपिटल रीजन के लोगों और एयर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए काफी मुश्किलें भी पैदा कर दीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ