हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी बारिश, मौसम विभाग ने इन 5 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

IMD Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट है।बिहार के उत्तरी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होगी, जिससे यहां दिनभर तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा.

विज्ञापन
मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam Kaise Rahega: उत्तर भारत के कई राज्यों में 6 और 7 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 6 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा.

IMD के अनुसार दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हवा चल सकती है. दिनभर में एनसीआर में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम 22-24 डिग्री रहेगा.

नोएडा और गुरुग्राम में 6 और 7 अक्टूबर को अलग-अलग एरिया में हल्की बारिश

नोएडा और गुरुग्राम में नौकरी करने वालों के लिए खबर है कि यहां 6 और 7 अक्टूबर को अलग-अलग एरिया में हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग की लोगों को सलाह है कि घर से छतरी लेकर निकलें. राजस्थान में अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. यहां पूर्वी हिस्सों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश पड़ने का अनुमान है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान तो बिहार के उत्तरी इलाकों में तेज बारिश होगी

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पश्चिमी भागों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बिहार के उत्तरी इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. वहीं, मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश होगी, जिससे यहां दिनभर तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंत तक धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी.

आधीं-तूफान और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावनाएं बनी हुई हैं

दक्षिण के इलाकों में तमिलनाडु में 6 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश आने का अनुमान है. कर्नाटक में 8 अक्टूबर तक आधीं-तूफान और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावनाएं बनी हुई हैं. आईएमडी के अनुसार 8 अक्टूबर के बाद यहां मौसम धीरे-धीरे कमजोर होगा. बारिश शुष्क मौसम की शुरुआत करेगी और अक्टूबर के अंत तक ठंड़ बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: करवाचौथ और धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव गिरेंगे? दिवाली तक ये रहेगा ट्रेंड, जानें विशेषज्ञों की राय

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola