करवाचौथ और धनतेरस पर सोने-चांदी के भाव गिरेंगे? दिवाली तक ये रहेगा ट्रेंड, जानें विशेषज्ञों की राय

Will Gold and Silver Prices Dip on Karva Chauth and Dhanteras: धनतेरस पर सोने का भाव 11200 से 12000 रुपये प्रति ग्राम के दायरे में रह सकता है। साल भर में सोने के दामों में 47% और चांदी में 52% की तेजी के बाद फेस्टिवल डिमांड बढ़ने से कीमतें और मजबूत हो सकती हैं। करवाचौथ पर सोने की सिक्के और चूड़ियां खरीदने का रिवाज है जो भावों में मामूली असर डाल सकता है।

Will Gold and Silver Prices Dip on chhath

सोना-चांदी के भाव

विज्ञापन

Will Gold and Silver Prices Dip on Karva Chauth and Dhanteras: फेस्टिवल सीजन चल रहा है, 10 अक्टूबर को करवाचौथ और 18 अक्टूबर को धनतेरस है. त्योहारों के चलते सोने-चांदी के बाजार में भी हलचल तेज हो गई है. वैवाहिक बंधन की मजबूती का प्रतीक करवाचौथ हो या धनतेरस पर समृद्धि के देवता धन्वंतरि की पूजा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी का सिलसिला शुरू हो जाएगा.

लेकिन लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या इन पावन अवसरों पर सोने-चांदी के भाव गिरेंगे? करोल बाग सोने के कारोबारी बलवंत सिंह का अनुमान है कि धनतेरस तक भाव में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन ग्लोबल अनसर्टेनिटी के चलते ऊंचाई की संभावना ज्यादा है.

Advertisment

18 कैरेट 8955 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है

आज के बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 11940 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच चुका है, जो पिछले हफ्ते की तुलना में करीब 870 रुपये की बढ़ोतरी को दिखाता है. वहीं, 22 कैरेट सोना 10945 रुपये और 18 कैरेट 8955 रुपये प्रति ग्राम पर मिल रहा है. चांदी की बात करें तो ये 155 रुपये प्रति ग्राम पर टिका हुआ है, जो प्रति किलोग्राम के लिहाज से 1.55 लाख रुपये के आसपास है. बता दें ये भाव दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों में एकसमान हैं, हालांकि स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज में थोड़ा फर्क हो सकता है.

धनतेरस पर सोने का भाव 11200 से 12000 रुपये प्रति ग्राम के दायरे में रह सकता है

विशेषज्ञों की नजर में धनतेरस पर सोने का भाव 11200 से 12000 रुपये प्रति ग्राम के दायरे में रह सकता है. साल भर में सोने के दामों में 47% और चांदी में 52% की तेजी के बाद फेस्टिवल डिमांड बढ़ने से कीमतें और मजबूत हो सकती हैं.

जल्दबाजी न करें खरीददार, हॉलमार्क गहनों पर रहें फोकस

करवाचौथ पर सोने की सिक्के और चूड़ियां खरीदने का रिवाज है जो भावों में मामूली असर डाल सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होता है तो धनतेरस से पहले हल्की गिरावट आ सकती है. लेकिन दिवाली तक 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार करना मुश्किल नहीं है. खरीददारों को सलाह है कि जल्दबाजी न करें बल्कि विश्वसनीय ज्वैलर्स से खरीदें और हॉलमार्क गहनों पर फोकस करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ