Weather Update: अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी जून में सताएगी, लू के लिए रहें तैयार, जानें IMD का अलर्ट

IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हीट वेब चलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि अप्रैल से लेकर जून तक का मौसम कैसा रहने वाला है।

Heat Wave IMD Alert

दिल्ली और यूपी में भीषण गर्मी जारी।

विज्ञापन

IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की सर्द हवा महसूस होती है। दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ने लगती है। लगातार बदल रहे मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में वेदर को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही हीट वेब चलने की भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आईएमडी ने क्या कहा…

सामान्य से ज्यादा रह सकता है तापमान

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- अप्रैल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। इसी के साथ मध्य भारत, उत्तरी मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 2 से 8 दिनों तक लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में ऐसा होने की संभावना है।

विज्ञापन

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल 2024 के दौरान देशभर में औसत वर्षा सामान्य की 88-112% होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कई हिस्सों के साथ ही उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत, पूर्व और उत्तर पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

23 राज्यों ने तैयार की कार्य योजना

आईएमडी के अनुसार, भारत के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के एक या दो इलाकों को छोड़कर तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आईएमडी के अनुसार, 23 राज्यों ने गर्मी के कारण किसी भी स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की है। मध्य भारत और पश्चिमी भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। हीटवेव के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहना होगा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने भी शुरू कीं तैयारियां

वहीं केंद्र सरकार ने भी आम चुनाव और गर्मी को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा अत्यधिक गर्मी की भविष्यवाणी के बीच आगामी चुनावों के मद्देनजर हितधारकों से मुलाकात की है। सभी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ