रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, इतिहास में पहली बार 21 हजार करोड़ के पार

Indian Defence Export : वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात 21 हजार करोड़ रुपये से ऊपर रहा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अनुसार स्वतंत्र भारत में पहली बार देश का डिफेंस एक्सपोर्ट इस ऊंचाई पर पहुंचा है।

Defence Minister Rajnath Singh

Indian Defence Export : रक्षा क्षेत्र में भारत का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भारत का रक्षा निर्यात अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचा है और 21 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21,083 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 32.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

राजनाथ ने एक और पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने देश के डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्राइवेट सेक्टर और डीपीएसयी समेत हमारी डिफेंस इंडस्ट्रीज ने बीते कुछ वर्षों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए डिफेंस एक्सपोर्ट के क्षेत्र के सभी हिस्सेदारों को शुभकामना दी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार शुरुआत से ही सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर देती आई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ