‘छुट्टे पैसे नहीं है तो उतर जाओ…’, कर्नाटक के मिनिस्टर को बस से उतारा; ड्राइवर और कंडक्टर दोनों सस्पेंड
कर्नाटक के परिवहन मंत्री ने शनिवार रात को कई बसों और ऑटो का निरीक्षण किया. इसके लिए मंत्री ने एक बस में सफर किया और कंडक्टर से दो टिकट लिए और उसे 100 रुपये दिए. जिसके बाद बस कंडक्टर ने छुट्टा नहीं होने पर मिनिस्टर को बस से नीचे उतार दिया.
Edited By : Versha Singh|Updated: Jul 12, 2026 13:09
Share :
---विज्ञापन---
कर्नाटक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने शनिवार रात को बस का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री सुरेश ने शहर की एक बसों में यात्रियों को होने वाली समस्याओं का मुआयना किया और खुद बस में सवार होकर उनका अनुभव लिया.
इस दौरान मंत्री सुरेश शहर की बस सेवाओं की सच्चाई जानने के लिए अपने चेहरे पर एक मास्क लगाकर बस में यात्रा करने के लिए चढ़ गए. मास्क लगाने की वजह से किसी ने उन्हें नहीं पहचाना.
बता दें कि मंत्री बायराथी सुरेश ने हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली बीएमटीसी बस में सफर किया. वो बस में चढ़े ऐऱ दो टिकट मांगे. उन्होंने बस के कंडक्टर को 100 रुपये का नोट दिया, जिसपर उसने छुट्टे पैसे मांगे. जब मंत्री ने कहा कि उनके पास छुट्टा नहीं है तो कंडक्टर ने उनसे कहा कि छुट्टा नहीं दे सकते हो तो बस से उतर जाओ.
मंत्री के मास्क पहने होने के कारण बस चालक और कंडक्टर उन्हें पहचान नहीं पाए. इस घटना के बाद मंत्री बायराथी सुरेश बिना कोई जबाव दिए बस से उतर गए. बाद में बस के ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया.
मंत्री ने कई मार्गों पर बस से की यात्रा
मास्क पहने हुए मंत्री ने शाम 7:10 बजे से रात 9:10 बजे के बीच जयमहल, टीवी टावर, आरटी नगर, सीबीआई रोड, हेब्बल, मान्यता टेक पार्क, नागवारा, हेन्नूर, हेन्नूर बंदे, बायराथी बंदे और गेद्दलाहल्ली को कवर करने वाले मार्गों पर यात्रा की.
इसके अलावा उन्होंने नागशेट्टीहल्ली से ऑटो रिक्शा में भी यात्रा की. ऑटो रिक्शा की सवारी के दौरान भी उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा, क्योंकि किराया मीटर पर 30 रुपये दिख रहे थे, लेकिन ड्राइवर ने 36 रुपये मांगे. जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा कि मीटर को ठीक किया जाएगा. आखिर में मंत्री 40 रुपए देकर रिक्शे से उतर गए.

Wearing a face mask to avoid being recognised, Transport Minister Byrathi Suresh travelled incognito on BMTC buses across Bengaluru. After witnessing a bus fail to stop for a waiting passenger, he ordered the suspension of the driver and conductor.#bengaluru#BMTC… pic.twitter.com/KYISyG5Thf