Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी, दिल्ली, लखनऊ से पटना तक जानें आपके शहर में कितना है दाम

रविवार 12 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. हालांकि पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम 112 डॉलर प्रति बैरल थे वो अब 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आए गए हैं.

PETROL.jpg_326360

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दामों में आज रविवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. बता दें कि कच्चे तेल के दाम अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे पहुंच गए हैं, जिसके बाद भी घरेलू स्तर पर तेल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण जब कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे तो कई देशों में भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए गए थे. बता दें कि युद्ध के समय में कच्चा तेल 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था लेकिन अब फिर से उसके दाम 72 से 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गए हैं.

विज्ञापन

किन शहरों में पेट्रोल के दाम 110 रुपये के पार?

  • बेंगलुरु- 111.68 रुपये
  • मुंबई- 111.21 रुपये
  • कोलकाता- 113.51 रुपये
  • हैदराबाद- 115.69 रुपये
  • पटना- 113.37 रुपये
  • जयपुर- 112.69 रुपये
  • तिरुअनंतपुरम्- 115.49 रुपये
  • अन्य शहरों में कितना है पेट्रोल का रेट?
  • दिल्ली- 102.12 रुपये
  • चेन्नई- 107.76 रुपये
  • गुरुग्राम- 102.97 रुपये
  • नोएडा- 101.96 रुपये
  • भुवनेश्वर- 108.97 रुपये
  • चंडीगढ़- 101.54 रुपये
  • लखनऊ- 101.86 रुपये

डीजल का क्या चल रहा है रेट

  • नई दिल्ली – 95.20 रुपये
  • कोलकाता – 99.82 रुपये
  • मुंबई – 97.83 रुपये
  • चेन्नई – 99.55 रुपये
  • गुरुग्राम – 95.64 रुपये
  • नोएडा – 99.44 रुपये
  • बेंगलुरू – 99.56 रुपये
  • भुवनेश्वर – 100.68 रुपये
  • चंडीगढ़ – 89.47 रुपये
  • हैदराबाद – 103.82 रुपये
  • जयपुर – 97.78 रुपये
  • लखनऊ – 95.36 रुपये
  • पटना – 99.36 रुपये
  • तिरुअनंतपुरम् – 104.40 रुपये

यह भी पढ़ें- Pakistan Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में फूटा महंगाई बम! एक झटके में 13 रुपये से ज्यादा महंगे हुए पेट्रोल डीजल; जानें भारत से कितना है अंतर

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का ताजा रेट

अगर आप हर दिन अपने शहर का पेट्रोल और डीजल रेट जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट, मोबाइल ऐप और SMS के जरिए हर दिन नए रेट जान सकते हैं.

विज्ञापन

इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का कोड जोड़ें और 9224992249 पर SMS भेजें. भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं. वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर SMS भेजकर अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं.

मई में चार बार बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

इस साल मई के महीने में ही पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल चार बार बढ़ोतरी हुई थी. 15 मई को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था. इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी दोनों ईंधनों के दाम बढ़ाए गए. फिर 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा किया गया. इसके बाद से अब तक देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ