Karnataka Man Kills Wife: कर्नाटक से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने खाना नहीं परोसने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या की इसके बाद उसका सिर काट कर धड़ से अलग कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 27 मई की है। कर्नाटक के कुनिगल तालुका के हुलियुरुदुर्ग कस्बे में रहने वाले शिवराम का पत्नी पुष्पलता से अक्सर झगड़ा होता रहता था। सोमवार की रात को भी झगड़े के कारण नाराज पत्नी ने आरोपी को खाना नहीं दिया। इसके बाद गुस्से में आकर शिवराम ने पुष्पलता की चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने कुल्हाड़ी से पत्नी का सिर का धड़ से अलग कर दिया।
महिला की खाल भी उधेड़ी
हत्या के बाद आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने पत्नी के शरीर के अलग-अलग हिस्से को क्षत-विक्षत कर दिया। उसके बाद आरोपी मंगलवार सुबह महिला के शरीर की चमड़ी उतारता रहा। आरोपी के मकान मालिक इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि इस दौरान दंपति का आठ साल का बेटा सो रहा था।
10 साल पहले की थी इंटरकास्ट मैरिज
मामले में अधिक जानकारी देते हुए तुमकुर के एसपी अशोक वेंकट ने कहा कि घटनास्थल पर 35 साल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। एसपी ने बताया कि दोनों ने 10 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति-पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ होता रहता था। आरोपी युवक बेरोजगार था ऐसे में दोनों के बीच इस बात को लेकर भी झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में बालकनी में रखी वाॅशिंग मशीन में लगी आग, सहमे लोग घरों से बाहर आए, Video
ये भी पढ़ेंः नोएडा में AC बम की तरह फटा, फ्लैट में भीषण आग लगी; डराने वाला वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
1 hr ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
1 hr ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 hr agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
2 hrs agoकेरल विधानसभा में पहली बार CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव पारित
2 hrs agoकैंसर दवाएं होंगी सस्ती, सरकार जारी करेगी लिस्ट, केंद्र ने SC को दी जानकारी
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
4 hrs ago'पटाखों से भगवान भी हैरान हो जाएंगे', SC में सुनवाई के दौरान उठी दलील
4 hrs ago'सिंहासन खाली करो...', INDIA ब्लॉक मार्च से पहले शशि थरूर ने लिखी पोस्ट
4 hrs ago'टेंशन मत लीजिए, आपको छोड़ेंगे नहीं...', CEC पर राहुल गांधी का निशाना
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines