समुद्री लहरों से माउंट एवरेस्ट तक: CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की विजयी टीम का किया स्वागत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन कोस्ट गार्ड और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट , दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर फ्लैग-इन किया है.

CM Pushkar Dhami

CM पुष्कर सिंह धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की विजयी टीम का स्वागत किया. (Photo: News24)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन कोस्ट गार्ड और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट , दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर फ्लैग-इन किया है. दल ने 7,045 मीटर ऊंची माउंट मुकुट ईस्ट चोटी का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में यह पहला अवसर है जब उसके जवानों ने 7,000 मीटर से अधिक ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया है.

विज्ञापन

ICG ने रचा इतिहास

आपको बता दें कि माउंट मुकुट ईस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई इंडियन कोस्ट गार्ड के पर्वतारोहण इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है. समुद्री सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले इस बल के जवानों ने अब हिमालय की चुनौतीपूर्ण ऊंचाइयों पर भी अपनी क्षमता साबित की है. हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त अभियान दल ने 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचकर यह सफलता हासिल की. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमालय जैसे दुर्गम क्षेत्र में अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करना पर्वतारोहियों के साहस, बेहतरीन प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयास का प्रमाण है.

विज्ञापन

सीएम धामी ने किया स्वागत

समुद्री सुरक्षा से लेकर ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ाई करने तक की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तौर पर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक भव्य समारोह में 17 सदस्यों वाली इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) पर्वतारोहण टीम का आधिकारिक रूप से स्वागत किया. यह कार्यक्रम इंडियन कोस्ट गार्ड के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) आनंद प्रकाश बडोला की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया. सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम के असाधारण साहस और सहनशक्ति की सराहना की और कहा कि उनकी यह उपलब्धि हिम्मत और राष्ट्रीय गौरव की सच्ची भावना को दर्शाती है. ADG आनंद प्रकाश बडोला ने अभियान दल को उनकी मानसिक मजबूती, शारीरिक क्षमता और हिमालय के सबसे कठिन इलाकों में से एक को पार करने में बेहतरीन टीम वर्क के लिए बधाई दी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ