IND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ की थी ये हरकत

ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को फटकार लगाई है. रांची में खेले गए दूसरे टी-20आई मैच में दोनों खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन किया था. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों पर आईसीसी ने अपना हंटर चलाया है.

IND vs WI/ Image Source: ANI

IND vs WI/ Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला गया था. इस मैच को वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया था. हालांकि आईसीसी ने अब रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को फटकार लगाई है. दोनों खिलाड़ियों ने आईसीसी के नियम का उल्लंघन किया था, जिसके बाद आईसीसी ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को फटकार लगाई है.

विज्ञापन

आईसीसी ने लगाई फटकार

शुक्रवार को रांची में भारत के खिलाफ दूसरे मैच में आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए पॉवेल और रदरफोर्ड को दोषी पाया गया है. वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में, मयंक यादव द्वारा बोल्ड आउट होने के बाद पॉवेल ने बल्ले से गेंद को दूर मारा और आक्रामक रुख अपनाया. इसकी वजह से आईसीसी ने उन्हें दोषी माना.

विज्ञापन

इसके अलावा रदरफोर्ड ने 13वें ओवर में नियम तोड़ा था. उन्होंने अंपायर पर आक्रामक रूप से चिल्लाया क्योंकि उन्हें लगा था कि एक गेंद वाइड थी लेकिन उसे वैध करार दिया गया. इस वजह से आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट अंक भी जोड़े है. दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया है. दोनों खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को भी माना, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने हासिल किया था सबसे बड़ा लक्ष्य

रांची में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 249 रन बनाए थे. भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में ही विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया था. वेस्टइंडीज की ओर से इस मैच में शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 45 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज ने टी-20आई इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने अपने टी-20आई इतिहास में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था. ये मुकाबला काफी रोमांचक हुआ था.

इसके बाद भारत ने इंदौर में खेला गया तीसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. सीरीज का चौथा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ