राहुल गांधी की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में EC के खिलाफ याचिका दायर की है.
(Photo: PTI)
विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लीगल टीम ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल PIL में 11 याचिकाकर्ताओं के नाम हैं. विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई हो सकती है. इनमें मुख्य याचिकाकर्ता राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एम. ए. बेबी, डी. राजा, महुआ माझी, सुप्रिया सुले और मोहम्मद बशीर का नाम शामिल हैं.
विज्ञापन
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi’s legal team reaches SC’s registry seeking an extension to file an in-person writ petition reportedly on protest-related issues going on in New Delhi linked to alleged irregularities in the ECI. pic.twitter.com/yC2S4dzgFw
ये याचिका वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाने और गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर दायर की गई है. राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देकर सरकारी गवाह बनना चाहिए. दरअसल, कांग्रेस ने CJI सूर्यकांत से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने के लिए ‘चलो दिल्ली-मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ का आह्वान किया था. लेकिन रविवार को CJI ने मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश ने लंबित न्यायिक मामलों के मद्देनजर मुलाकात के बजाय औपचारिक याचिका के जरिये अदालत का रुख करने को कहा.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य INDIA गठबंधन के नेताओं ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/UbG3qtta0x
विपक्षी सांसदों ने आज बाराखम्बा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए. विपक्षी सांसदों में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए. वहीं, बीजेपी ने विपक्ष के इस मार्च को अराजकता फैलाने वाली राजनीति करार दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- ”कांग्रेस र राहुल गांधी असल में देश की न्यायपालिका को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. उनका इशारा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे न्यायपालिका के खिलाफ ही सड़कों पर उतर आएंगे.”