---विज्ञापन---

देश

[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: सोना-चांदी आज से होगा महंगा, यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा भाव?

Gold Silver Rate Today:

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: May 13, 2026 09:13 IST
GOLD SILVER RATE
Credit- News 24 GFX

एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है। सोने-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 5 से 10 प्रतिशत कर दिया गया हैं। वहीं सेस भी एक प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत किया गया है। इससे अब विदेशों से सोना-चांदी मंगवाना महंगा हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर ज्वेलरी मार्केट और इंडस्ट्री पर पड़ेगा। वहीं लोगों के लिए भी गहने खरीदना महंगा हो जाएगा।

MCX पर आज सोने-चांदी का रेट

बता दें कि MCX पर आज 5 जून को एक्सपायर होने वाले सोने का रेट 1,53,417 रुपये है। वहीं चांदी का रेट 2,79,130 रुपये है। बीते दिन 12 मई को सोने का रेट 1,53,888 रुपये था। वहीं चांदी का रेट 2,80,388 रुपये था। वहीं भारत के घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट बढ़ने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

PM मोदी की देशवासियों से अपील

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से एक साल तक सोना-चांदी न खरीदने की अपील की है। इस अपील के पीछे की वजह इम्पोर्ट बिल पर बढ़ते दबाव, अंतरराष्ट्रीय युद्ध और ऊर्जा संकट के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा को बताया जा रहा है तो आइए जानते हैं कि इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद आज सोने-चांदी का रेट कैसा और कितना रहने वाला है?

08:45 (IST) 13 May 2026
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: MCX पर आज सोने-चांदी का रेट

बता दें कि MCX पर आज 5 जून को एक्सपायर होने वाले सोने का रेट 1,53,417 रुपये है। वहीं चांदी का रेट 2,79,130 रुपये है। बीते दिन 12 मई को सोने का रेट 1,53,888 रुपये था। वहीं चांदी का रेट 2,80,388 रुपये था। वहीं भारत के घरेलू बाजार में सोने-चांदी का रेट बढ़ने के आसार हैं।

08:24 (IST) 13 May 2026
[LIVE] 13 May Gold Silver Rate: इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके अनुसार नई दरें आज 13 मई 2026 से लागू हो जाएंगी। आदेश के अनुसार, गोल्ड पर इम्पोर्ट ड्यूटी (BCD) को 5 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया। वहीं सेस (AIDC) को 1 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया था। पुरानी धातुओं से सोना-चांदी निकालने के लिए जो भी कचरा आता है, उस पर भी टैक्स को 10 प्रतिशत बढ़ा दिया है।

First published on: May 13, 2026 08:22 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.