दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश शुरू, गर्मी से मिली राहत

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-NCR में मंगलवार रात को बारिश ने दस्तक दी. झमाझम हुई बारिश और तेज हवाओं से राजधानी और आसपास के इलाकों में रह रहे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Delhi NCR Rain

Credit: AI

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली है. राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. IMD ने दिल्ली-NCR के लिए अगले 48 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 50-60 प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के बाद अब मिला सुकून

दिल्ली-एनसीआर के लोग कई दिनों से गर्मी से बेहाल थे. पारा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा था और तेज गर्म हवाएं और मुश्किल बढ़ा रही थीं. मंगलवार को भी दिनभर सूरज ने खूब आग उगली, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज हुआ. लेकिन मंगलवार रात को अचानक हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी. लोग मौसम का लुत्फ उठाने के लिए घरों से बाहर निकलते दिखे और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

13 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 14 मई को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहेगा, लेकिन गर्मी से राहत मिलना थोड़ा मुश्किल है. IMD का कहना है कि 14 मई को तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं, 15-18 मई तक आसमान साफ रहेगा और पारा 39 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री के बीच रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी और तेज हवाएं चलेंगी. हालांकि, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, लेकिन उसका असर सिर्फ पहाड़ों पर पड़ेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ