---विज्ञापन---

काम की खबर! दो दिन में बदल जाएंगे राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े ये नियम?

मार्च का महीना खत्म होने वाला है, इस दौरान कई बदलाव होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च के आखिर में ही राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े नियम बदल जाएंगे। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके रोजमर्रा के काम पर असर न पड़े, तो बदलाव का अपडेट देख लें।

सरकार आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं। इन योजनाओं के तहत कार्ड दिए जाते हैं, जिसके जरिए लाभार्थी योजना का लाभ लेते हैं। कई वर्गों के लिए सरकार ने राशन कार्ड जारी किए हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को सस्ता अनाज मिलता है। 27 मार्च से इस कार्ड के नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसके अलावा, गैस सिलेंडर से जुड़े नियम भी बदलने वाले हैं। इन बदलाव का उद्देश्य गैस सिलेंडर वितरण में सुरक्षा और पारदर्शिता लाना है। अगर आप भी इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो पहले इसके बदलाव के बारे में जान लें।

राशन कार्ड में क्या बदलाव?

राशन कार्ड से जुड़े नियमों का उद्देश्य राशन देने में पारदर्शिता को बढ़ाना है। कार्ड में पहला बदलाव डिजिटल राशन कार्ड के तौर पर किया जा रहा है, इससे राशन वितरण में पारदर्शिता ज्यादा होगी। इसके अलावा, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड बनाया जाएगा, जो माइग्रेंट वर्कर्स के लिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे देश के किसी भी हिस्से में राशन लिया जा सकता है। e-KYC कराना जरूरी होगा, जिससे पहचान का वेरिफिकेशन किया जा सके। सबसे आखिर और जरूरी बदलाव बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा, इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाई जा सकेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मुफ्त इलाज के साथ दिल्ली में डबल हेल्थ बेनिफिट! आयुष्मान भारत योजना पर क्या है सरकार का प्लान?

गैस सिलेंडर से जुड़े बदलाव क्या?

दूसरा बदलाव गैस सिलेंडर से जुड़े नए नियमों में किया गया है। गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए KYC प्रक्रिया जरूरी होगी। इसके अलावा, आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया जाएगा। गैस सब्सिडी को लेकर भी बदलाव किया जा सकता है। महीने में सिलेंडर की संख्या को लेकर भी बदलाव किया जा सकता है। गैस सिलेंडरों में स्मार्ट चिप लगाई जाएगी, जिससे डिस्ट्रीब्यूशन की जानकारी ली जा सकेगी। आपको बता दें कि पिछले दिनों भी इन नियमों में बदलाव को लेकर एक तारीख सामने आई थी, जिसके बाद अब 27 मार्च को बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: नोएडा से कितनी अलग होगी मथुरा हेरिटेज सिटी? जानें क्या है यीडा का मास्‍टर प्‍लान 2031

First published on: Mar 25, 2025 02:06 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola