हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR, जानें क्या-क्या लगाए हैं आरोप‌?

दिल्ली पुलिस ने CJP, इसके नेताओं और समर्थकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया हुआ है. बीते दिन दिल्ली में पार्टी समर्थकों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए केस दर्ज किए. अलग-अलग थानों में अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
कॉकरोच जनता पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था. (Credit-ANI)

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने मामले में 20 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं. CJP नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर शांति भंग करने, कानून हाथ मे लेने, सरकारी काम मे बाधा डालने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं और अलग-अलग धारों में केस दर्ज किए हैं. उधर दिल्ली पुलिस ने CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को पहले हिरासत में लिया, फिर तीनों की धारा 107/151 के तहत शांति भंग करने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट दिखाकर आज दिल्ली कैंट की ACM कोर्ट में पेश किया. लेकिन मजिस्ट्रेट ने तीनों को एक साल तक शांति भंग न करने और बॉन्ड भरने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया.

‘न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते’, CJP प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस पर SC की सख्ती, दिया बड़ा आदेश

पुलिस ने नाकाम किया विरोध प्रदर्शन का आह्वान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था. बीते दिन हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर जाने के लिए निकले, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ज्यादातर CJP समर्थकों को जंतर-मंतर तक पहुंचने नहीं दिया, बल्कि रास्ते में ही हिरासत में लेकर डिटेन सेंटर भेज दिया. प्रोटेस्ट को लीड करने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्लेन के अंदर घुसकर ही हिरासत में ले लिया. क्योंकि दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने और हिंसा होने की आशंका के मद्देनजर CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी, बावजूद इसके लोग प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे.

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन नाकाम को किए गए थे ये इंतजाम

दिल्ली पुलिस ने क्योंकि विरोध प्रदर्शन करने की परमिशन नहीं दी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों के जुटने की आशंका थी, इसलिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने की योजना बनाई. इसके लिए पहले जंतर-मंतर पर और आस-पास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी और दिल्ली की सीमाओं को सील करके पूरे शहर को सुरक्षा घेरे में कवर कर दिया. पुलिस और अर्धसैनिक बलों (CRPF) के 25000 से 30000 जवान तैनात किए और निर्देश दिया कि किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर तक पहुंचने न दिया जाए. 55 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए और नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन आने-जाने वाली ट्रेनें रद्द कीं, ताकि प्रदर्शनकारी दिल्ली न आ सकें.

‘सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया’, रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने जारी किया वीडियो, किए चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

अभिजीत दीपके समेत 7000 लोग हिरासत में लिए

दिल्ली पुलिस ने सुबह ही प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ शुरू की और उन्हें हिरासत में लेकर डिटेन सेंटरों में भेज दिया. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने मुंबई से दिल्ली आ रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को प्लेन के अंदर घुसकर ही हिरासत में लिया. जंतर-मंतर और उसके आस-पास के इलाकों से ध्रुव राठी, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, दीपांकर भट्टाचार्य और नेहा बोरा को हिरासत में लिया. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी पुलिस हिरासत में लेकर थाने में ले गई. पूरे दिन में दिल्ली पुलि ने अभिजीत दीपके को मिलाकर करीब 7000 लोगों को हिरासत में लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola