'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने जारी किया वीडियो, किए चौंकाने वाले खुलासे

CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी को पुलिस ने रिहा कर दिया है और चेतावनी दी कि अगर दोबारा जंतर-मंतर गए तो दोबारा कार्रवाई करेंगे. रिहा होने के बाद ध्रुव राठी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करके चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Dhruv Rathee | CJP Protest | Delhi Police

ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने CJP प्रोटेस्ट से पहले हिरासत में ले लिया था. Credit- Instagram

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद एक वीडियो जारी किया है. ध्रुव राठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने पुलिस वालों पर गंभीर आरोप लगाए और चौंकाने वाले खुलासे भी किए. ध्रुव राठी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में नहीं लिया था, बल्कि उनका ‘किडनैप’ किया था और इस दौरान उन्हें चोटें भी लगी थी. कल सुबह उन्हें गुरुग्राम पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया था और अगले दिन सुबह करीब 3 बजे रिहा कर दिया. साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा जंतर-मंतर गया तो फिर से कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

पासपोर्ट दिखाते हुए खुद को भारतीय बताया

ध्रुव राठी ने पासपोर्ट दिखाते हुए कहा कि यह मेरा पासपोर्ट है और मैं भारतीय नागरिक हूं, आखिरी सांस तक भारतीय ही रहूंगा. मैंने जर्मनी की नागरिकता नहीं ली है और न ही मेरे पास कोई विदेशी पासपोर्ट है. भारतीय होने के नाते मुझे भी वही सब अधिकार मिले हैं, जो भारतीय को मिलते हैं. इसलिए भारतीय होने के नाते मुझे किसी भी विरोध प्रदर्शन, मार्च या रैली में शामिल होने का अधिकार है. बीते दिन हिरासत में लेने के बाद मेरे चारों तरफ करीब 15 लोगों को छोड़ दिया गया, जो मुझ पर निगरानी रख रहे थे. उन्होंने मुझे अनडिक्लेयर्ड हाउस अरेस्ट में रखा था, जिसका उन्हें अधिकार भी नहीं है.

विज्ञापन

बेडरूम में घुसकर सोते हुए उठाकर ले गए

ध्रुव राठी ने कहा कि 10 अक्तूबर 2026 दिन शनिवार की सुबह करीब 7 बजे मैं सो रहा था, तभी बेल बजी तो मेरी मम्मी ने उठकर दरवाजा खोला तो देखा कि बाहर काफी लोग घूम रहे हैं. वे पुलिसवाले नहीं थे, बल्कि सादी वर्दी में थे, जो मम्मी को धक्का मारकर घर के अंदर घुसे और मेरे बेडरूम में घुस गए. उन्होंने मुझे सोते हुए उठाया और विरोध करने के बावजूद अपने साथ ले गए. उन लोगों ने मुझे किडनैप किया और ऐसा इसलिए कहा रहा हूं, क्योंकि न तो अरेस्ट हुआ था और न ही हिरासत में लिया गया था. हिरासत में तब लिया जाता, अगर विरोध प्रदर्शन में जाता और अरेस्ट तब होता, जब पुलिस वाले लेने आते, अरेस्ट वारंट और आईकार्ड दिखाते, नेमप्लेट वाली यूनिफॉर्म पहने होते.

अपराधी जैसे घसीट कर ले जाने के आरोप

ध्रुव राठी ने कहा कि घर के बाहर 50 से ज्यादा लोग थे, जो मुझे घसीटकर ऐसे ले गए, मानो कोई हत्यारा या अपराधी हूं. इस दौरान मुझे चोटें लगी, लेकिन वे मुझे जीप में बैठाकर एक थाने में ले गए, जहां से दूसरे थाने में ले जाया गया और इस दौरान उन्होंने फोन भी छीन लिया था, इसलिए न परिजनों संपर्क कर पाया और न ही वकीलों से संपर्क किया गया. एक सवाल का जवाब दीजिए कि क्या लोकतांत्रिक देश में इस तरह जबरन घर में, बेडरूम में घुसकर किसी को हिरासत में लिया जा सकता है या गिरफ्तार किया जा सकता है? किसी के माता-पिता के मारपीट और हाथापाई करके उनके बेटे को पकड़कर ले जाया जाए? जबकि उसने सच के लिए देशहित और जनहित में आवाज उठाई हो.

विज्ञापन

अनऑफिशियल इमरजेंसी का दावा किया

ध्रुव राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत देश को डिक्टेटर बना दिया है. बीते दिन जिस तरह को कार्रवाई की गई हैं, उससे साफ जाहिर है कि अनऑफिशियल इमरजेंसी लगी है. कॉकरोच जनता पार्टी के टॉप लीडर्स समेत 7000 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इस तरह के एक्शन इमरजेंसी में ही होते हैं या नॉर्थ कोरिया में होती हैं, लेकिन अब लोकतांत्रिक देश भारत में सरेआम ऐसे होने लगा है. मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहूंगा कि किसी को इतना मत डराओ कि डर खत्म ही हो जाए. सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी देने के लिए सोनम वांगचुक का तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ