---विज्ञापन---

देश angle-right

जंतर-मंतर के 1.5 KM दायरे में इंटरनेट बंद, अमित शाह के घर के बाहर धारा 163; पुलिस बोली – रात में नहीं होगा कोई एक्शन

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NDTA की एडवाइजरी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल उठाया कि क्या सरकार आज रात जंतर-मंतर पर किसी बड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है?

---विज्ञापन---

नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी दिल्ली में छात्रों का उग्र आंदोलन लगातार जारी है. बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में मध्यरात्रि तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं. वहीं, सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है, जो बड़े जमावड़े पर रोक लगाती है.

कनॉट प्लेस की दुकानें बंद

इस आंदोलन और सुरक्षा उपायों का असर देश की राजधानी के व्यापार पर भी देखने को मिल रहा है. ‘न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन’ द्वारा जारी एडवाइजरी के बाद कनॉट प्लेस की सभी दुकानों और रेस्टोरेंट्स को गुरुवार शाम 6:30 बजे ही बंद करा दिया गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : युवराज सिंह के बाद अब सचिन तेंदुलकर ने CJP प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर जारी किया बड़ा बयान

केजरीवाल ने उठाया सवाल

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने NDTA की एडवाइजरी को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सवाल उठाया कि क्या सरकार आज रात जंतर-मंतर पर किसी बड़ी कार्रवाई की योजना बना रही है? इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया. दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘चल रहे विरोध प्रदर्शन पर आज रात किसी भी तरह के क्रैकडाउन की कोई योजना नहीं है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रामक या असत्यापित जानकारी को फैलाने से बचें.’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 120 विपक्षी MPs लेकर गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा

गांधी स्मृति पहुंचे INDIA ब्लॉक के नेता

दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्षी दल पूरी तरह से हमलावर हैं. राहुल गांधी के आवास पर हुई अहम बैठक के बाद ‘INDIA’ गठबंधन के सांसद और प्रमुख नेता दिल्ली के ‘तीस जनवरी मार्ग’ स्थित गांधी स्मृति स्मारक पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘ये अत्यंत पीड़ादायक…’, छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के BJP नेता मुरली मनोहर जोशी – ऐसे तो दूर होगा ‘विकसित भारत’ का सपना

वार्ता पर गतिरोध बरकरार

कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले हो रहे इस प्रदर्शन और केंद्र सरकार के बीच बातचीत पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है. हालांकि, सरकार का दावा है कि उसने अब तक चार बार छात्रों से संपर्क साधा है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कहा कि सरकार के दरवाजे छात्रों से बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं और वे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय में मिल सकते हैं. लेकिन CJP अपनी मांग पर अड़ी है कि बातचीत केवल ‘जंतर-मंतर के पास किसी न्यूट्रल जगह’ पर ही होगी.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 23, 2026 09:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola