'हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं', सुप्रीम कोर्ट के वकील की चेतावनी, निशु आजाद के खिलाफ दी पुलिस शिकायत

निशु आजाद ने पिता संजय से मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ केस दर्ज कराया और पुलिस ने स्वतंत्र को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद निशु और उसके पिता संजय के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी गई है.

nishu azad | swatantra bhardwaj | amit sachdeva

निशु आजाद पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे हैं. (Credit- X/AI)

CJP के विरोध प्रदर्शन में पिता से मारपीट के बाद सुर्खियों में आई निशु आजाद अब खुद कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. क्योंकि निशु आजाद और उनके पिता संजय कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है. निशु और संजय पर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील अमित सचदेवा ने आरोप लगाए हैं. अमित का आरोप है कि निशु और संजय ने देवी-देवताओं का अपमान किया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. हम अपने देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, इसलिए निशु और संजय के खिलाफ FIR दर्ज करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. निशु और संजय ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करके अपमान किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

वकील ने निशु-संजय पर क्या-क्या आरोप लगाए?

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, अमित सचदेवा ने आरोप लगाया है कि निशु आजाद ने अपने एक्स अकाउंट पर भगवान शिव, भगवान कृष्ण, मां सरस्वती और मां दुर्गा के बारे में अपमानजनक बातें लिखी हैं. इसलिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण काम करना) और धारा 196 (धर्म समेत अन्य आधारों पर समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत निशु आजाद के FIR दर्ज की जानी चाहिए. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धाराएं भी FIR में जोड़ी जानी चाहिए. निशु के साथ-साथ उसके पिता संजय को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी के कर्म में उसका साथ दिया है.

अमित ने देवी-देवताओं पर पोस्ट का जिक्र किया

वकील अमित सचदेवा ने शिकायत में बताया कि निशु आजाद ने अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखकर खुद को हिंदू और धर्म का शिद्दत से पालन करने वाला बताया. एक्स अकाउंट @Nishuazad11 से सितंबर 2023 और अगस्त 2026 के बीच 4 पोस्ट की गई थीं, जिनमें 4 हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया. इन पोस्ट के जरिए हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया. जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं का अपमान किया गया. यह चारों पोस्ट अभी भी निशु के अकाउंट पेज पर हैं, लेकिन इन पोस्ट को हटाया जाए. निशु के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि वह नाबालिग है तो उसके पिता को आरोपी बनाया जाए.

विज्ञापन

नोटिस के बावजूद डिलीट नहीं की गईं चारों पोस्ट

वकील अमित सचदेवा ने पुलिस से मांग की है कि सोशल मीडिया X अकाउंट एक नाबालिग बच्चे के द्वारा चलाया जा रहा है. नोटिस दिए जाने के बावजूद आपत्तिजनक पोस्ट को डिलीट नहीं किया गया. मामले की जांच के लिए चारों पोस्ट के स्क्रीनशॉर्ट, एक्स अकाउंट का रिकॉर्ड, IP लॉग डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जानकारी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए जाने चाहिए. निशु आजाद ने पिता से मारपीट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज करा दिया और उसे गिरफ्तार भी करा दिया. CJP और कांग्रेस ने भी निशु आजाद को खुला समर्थन दिया, लेकिन निशु ने अपनी चारों पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ क्या लिखा है, उस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ