'बाय बाय पापा' बोलकर लड़की ने नदी में लगा दी छलांग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल; पुलिस कर रही तलाश

Chenab River: पुलिस और SDRF की टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है. चिनाब नदी का तेज बहाव और गहराई बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई है.

Chenab River

चिनाब नदी का तेज बहाव और गहराई बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई है. (Photo: X)

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में चिनाब नदी में एक युवती के कूदने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक वीडियो चिनाब नदी के ऊपर बने पुल पर एक लड़की रेलिंग के दूसरी तरफ खड़ी है. फिर देखते ही देखते वो नदी में छलांग लगा देती है. युवती द्वारा नदी में कूदने के बाद अब पुलिस और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम ने नदी में तलाश अभियान शुरू कर दिया है. लेकिन अब तक युवती का पता नहीं चल सका है. पुलिस और बचाव दल की ओर से खोजबीन जारी है.

विज्ञापन

पुल के ऊपर से लगा दी छलांग

जानकारी के मुताबिक युवती की पहचान पायल देवी के रूप में हुई है. वह किशन लाल की बेटी थी और जिले के एक मेले में गई थी. बताया जा रहा है कि मेले से लौटते समय वह अपने गांव के एक परिचित व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थी. इसी दौरान चलती मोटरसाइकिल में उसका दुपट्टा फंस गया. बाइक सवार ने वाहन रोककर दुपट्टा निकालने की कोशिश की. रिपोर्ट के अनुसार, इसी दौरान पायल प्रेम नगर पुल के किनारे पहुंच गई. पुल पर मौजूद लोगों ने जब उसे वहां देखा तो उससे बातचीत कर उसे रोकने की कोशिश की.

विज्ञापन

जिंदगी खत्म करने का फैसला

बताया जा रहा है कि युवती ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया है. उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने तत्काल उसके पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पायल की अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई. रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत के दौरान उसने अपने पिता से कहा कि यह उसकी जिंदगी है और उसने अपना फैसला कर लिया है. इसके बाद वह पुल से चिनाब नदी में कूद गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

नदी में तलाशी अभियान जारी

पुलिस और SDRF की टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है. चिनाब नदी का तेज बहाव और गहराई बचाव दल के सामने चुनौती बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों और घटना के समय उसके साथ मौजूद व्यक्ति से भी जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि तलाश अभियान के दौरान उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ