माता वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर से सफर करना होगा महंगा, जानिए वन-वे और रिटर्न जर्नी का नया किराया

Vaishno Devi Temple: जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर में लोगों की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विसेज मिली हुई है, लेकिन आने वाले वक्त में इस हवाई सफर के लिए आपको थोड़ी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. नए किराये की डिटेल सामने आ चुकी है.

Vaishno Devi Helicopter

माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस (AI Image)

विज्ञापन

Vaishno Devi Helicopter Service Fare Hike: माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए कटरा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर से सफर करने वाले श्रद्धालुओं को 1 नवंबर से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर के किराए में बदलाव किया है, जिससे वन-वे और रिटर्न दोनों तरह की जर्नी का खर्च बढ़ गया है. अगर आप सर्दियों में यहां की तीर्थयात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो इसके लिए बजट पहले से तैयार कर लें.

हेलीकॉप्टर का नया किराया

नई कीमतों के तहत कटरा से सांझीछत तक हेलीकॉप्टर के एक तरफ के टिकट की कीमत 2,700 रुपये होगी, जबकि राउंड ट्रिप के टिकट की कीमत 5,400 रुपये होगी. अभी श्रद्धालु एक तरफ की यात्रा के लिए 2,320 रुपये और रिटर्न टिकट के लिए 4,640 रुपये देते हैं. किराए में इस बदलाव का मतलब है कि श्रद्धालुओं को एक तरफ की यात्रा के लिए 380 रुपये और आने-जाने की यात्रा के लिए 760 रुपये ज्यादा देने होंगे.

विज्ञापन

बच्चों-बुजुर्गों के लिए सर्विस

हेलीकॉप्टर सेवा कटरा को सांझीछत से जोड़ती है, जिसके बाद श्रद्धालु भवन तक की बाकी दूरी पैदल तय करते हैं. ये सेवा खासकर बुजुर्ग श्रद्धालुओं, बच्चों और उन लोगों के लिए बहुत सुविधाजनक है जिन्हें खड़ी चढ़ाई वाला रास्ता मुश्किल लग सकता है.

सफर के कई विकल्प मौजूद

हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं. जहां कई श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हैं, वहीं कुछ लोग हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, टट्टू और पालकी का इस्तेमाल करते हैं. किराए में ये बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब श्राइन बोर्ड आने वाले लोगों के लिए फैसिलिटीज, सेफ्टी और कंफर्ट को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है.

LG मनोज सिन्हा का बयान

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बोर्ड के स्थापना दिवस और श्री माता वैष्णो देवी गुरुकुल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान बोर्ड के काम की तारीफ की. सिन्हा ने पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा को जोड़ने के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया और जल संरक्षण, ऊर्जा की बचत, पेड़ लगाने और साफ-सफाई से जुड़ी पहलों को बढ़ावा दिया. जो श्रद्धालु 1 नवंबर के बाद यात्रा का प्लान बना रहे हैं, उन्हें हेलीकॉप्टर के नए किराए को अपने ट्रैवल बजट में शामिल करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ