Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Delhi Car Blast: दिल्ली में ब्लास्ट से पहले का CCTV वीडियो आया सामने, ड्राइविंग सीट पर मास्क लगाकर बैठा था आतंकी डॉ. उमर

दिल्ली में कार ब्लास्ट से पहले का CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें आतंकी डा उमर टोल पर दिख रहा है।त इसमें वह मास्क लगाए हुए है। उमर खुद ड्राइविंग कर रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 11, 2025 14:32
दिल्ली ब्लास्ट में सीसीटीवी फुटेज।

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट में सभी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। अभी घटना से पहले का आरोपी का वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी डॉ. उमर कार में मास्क में दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि i20 कार दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से 3.18 मिनट पर दिल्ली में एंट्री हुई थी। इसके बाद वह लाल किला आया।

सीसीटीवी फुटेज लाल किला पार्किंग की है। इसमें कार पार्किंग से बाहर आती दिख रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आतंकी उमर मास्क लगाकर ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है। कार टोल पर भीड़ से होती हुई निकल रही है। यह फुटेज सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम मानी जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Delhi Car Blast: अधूरा प्लान छोड़ आतंकी उमर ने किया सुसाइड अटैक! दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा

इसके अलावा पुलिस ने फरीदाबाद के सेक्टर 56 में कुछ लोग पकड़े हैं। क्राइम ब्रांच की टीम दो लड़कों को लेकर गई है। बताया गया कि इन दोनों के पास से बारूद बरामद हुआ है। डॉक्टर सोहेल खान क्लीनिक बंद करके भाग गया है। फरीदाबाद पुलिस मामले में जल्द पूरा खुलासा कर सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: धमाके के बाद दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, जानिए कौन से रास्तों पर दी न जाने की सलाह

जांच में पुलिस को पता चला कि 29 अक्टूबर को i20 कार HR 26 CE 7674 खरीदी गई थी। दिल्ली आने से पहले कार का प्रदूषण कराया गया। उस वक्त कार में 3 लोग मौजदू थे। पुलिस को शक है कि शक है लंबी दाढ़ी में मौजदू शख्स तारिक था। उसने डॉ उमर ने कार खरीदी थी। पुलिस तीनों की पहचान करने में जुटी है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार कि दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।

First published on: Nov 11, 2025 07:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.