Delhi Car Blast: अधूरा प्लान छोड़ आतंकी उमर ने किया सुसाइड अटैक! दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा

Delhi Car Blast: दिल्ली में लाल किला के पास कार में ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत हो गई है। एनआईए, क्राइम ब्रांच समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं। सूत्रों ने इस हमले के पीछे बड़ा खुलासा किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी ने किया सुसाइड अटैक

दिल्ली ब्लास्ट में आतंकी ने किया सुसाइड अटैक

दिल्ली में लाल किले के पास कार ने पूरे देश को दहला दिया है। कार ब्लास्ट की जांच के लिए सभी जांच एजेंसियां जुटी हैं। सूत्रों ने बताया कि कार विस्फोट एक ‘फिदायीन’ सुसाइड अटैक किया। जैसे ही उसे पता चला कि फरीदाबाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है, उसने आत्मघाती हमले (सुसाइड अटैक) की योजना बना ली।

सूत्रों ने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियां विस्फोट के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं। एनएसजी आईएनए सभी संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है। यूपी में कई लोगों की हिरासत में लिया गया है। फरीदाबाद में सभी एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। जैश ए तैयबा के हमले की जिम्मेदारी लेने वाला पोस्ट भी वायरल हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियां उसे हल्के में नहीं ले रही हैं।

बता दें कि 10 नवंबर को एनसीआर के फरीदाबाद और सहारनपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट रूप से ऑपरेशन चलाया था। मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें मेडिकल प्रोफेशनल्स और मौलवी शामिल भी थे। साथ ही 360 किलो विस्फोटक, गोला-बारूद और 2 राइफलें बरामद हुई थीं। ये सभी देश में बड़ा हमला करने की तैयारी में थे।

हमले की गहन जांच के लिए प्रशासन ने 3 दिनों के लिए लाल किला बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लाल किला मेट्रो को यात्रियों के आवागमन के बंद कर दिया गया है। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। दिल्ली ट्र्रैफिक पुलिस ने लाल किला के आसपास ट्रैफिक के लिए डायवर्जन जारी किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ