---विज्ञापन---

देश angle-right

Covid Alert: देश में एकबार फिर 1000 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Covid Alert: देशभर में कोरोना के मामले बढ़े हैं। 26 मई सुबह 8 बजे तक देश में 1000 से अधिक एक्टिव केस की पुष्टि हुई है। इन मामलों में से 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में हैं, जहां अबतक कुल 430 सक्रिय मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

---विज्ञापन---

Covid Alert: भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है, जिससे सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सावधानी बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि, सभी राज्य भी पूरी निगरानी के साथ काम कर रहे हैं। इन मामलों में 752 मामलों की पुष्टि हाल ही में हुई है, जिसमें केरल के सबसे ज्यादा एक्टिव केसेज हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Covid Alert: भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

तकरीबन 3 साल बाद मिले 1000 केस

कोरोना के एकसाथ 1000 कोरोना के मामले देश में लगभग 3 साल बाद मिले हैं। इससे पहले साल 2022 के मार्च तक इसके मामलों की पुष्टि की गई थी। देश में अचानक कोरोना की वृद्धि से चिंता बढ़ गई है। अगर समय रहते टेस्टिंग नहीं बढ़ाई गई तो इससे मरीजों की संख्या बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

केरल कोरोना सेंटर

इस बार कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल में पाए जा रहे हैं। यहां अबतक कुल 430 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 209, दिल्ली में भी 104 और यूपी में 15 संक्रमितों के मामले दर्ज किए गए हैं। कोलकाता में कोरोना के 12, गुजरात में 83 और कर्नाटक में 47 एक्टिव केस हैं।

मध्य प्रदेश में मिले 4 संक्रमित

मध्यप्रदेश के इंदौर में भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। यहां पिछले तीन दिनों में चार संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जनवरी से लेकर अभी तक 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 11 में से पांच इंदौर के स्थानीय निवासी हैं। यहां एक कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, उसकी मौत की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताई जा रही है। वहीं, दो अन्य मरीजों, 72 वर्षीय बुजुर्ग और 25 वर्षीय युवक की ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। ये दोनों फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली में नए वेरिएंट और नए केस!

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में दो नए स्ट्रेन्स की भी पुष्टि हुई है। वहीं, यहां बीते एक हफ्ते में 99 मामले सामने आए हैं। यह आंकड़े दिल्ली के लोगों को एकबार फिर खौफजदा कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिलाया है कि यहां फिलहाल हालत स्थिर है।

कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, ओडिशा में भी कोरोना

भारत के दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भी कोरोना का कहर बरप रहा है। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला की मौत की भी पुष्टि की गई है। यहां फिलहाल 47 सक्रिय कोरोना मरीज है। आंध्र प्रदेश में भी कोरोना को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी हो चुकी है। प्रदेश में इस वक्त 4 मामले हैं। जबकि ओडिशा में कोरोना का अबतक 1 ही मामला दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यूपी, राजस्थान और बंगाल में कोरोना

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या फिलहाल 15 हैं। राजस्थान में 13 मरीज मिले हैं और पश्चिम बंगाल में भी कोविड के 12 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 2, छत्तीसगढ़ में 1, गोवा में 1 और तेलंगाना में 1 केस मिला है।

ये राज्य फिलहाल कोरोना मुक्त

देश में अभी भी कुछ राज्य हैं, जहां कोरोना इनएक्टिव है, जैसे अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर। यहां एक भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। उत्तराखंड में भी कोई राज्य का नागरिक संक्रमित नहीं मिला है, वहां 2 संक्रमित महिलाएं राज्य में अन्य क्षेत्रों से दाखिल हुई थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Covid Alert: भारत में क्यों बढ़ने लगे कोरोना के केस? राज्यों में हेल्थ एडवाइजरी जारी

First published on: May 26, 2025 12:37 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola