Covid Alert: भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

Covid Alert: भारत धीरे-धीरे कोरोना की चपेट में आ रहा है। पहले ओमिक्रोन के जेएन.1 के मरीजों की पुष्टि हो रही थी। मगर अब कोरोना के नए वेरिएंट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आइए जानते हैं देश में फिलहाल कितने मामले हैं।

Corona Virus

Covid Alert: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां कोविड के सबसे अधिक एक्टिव केस मौजूद हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले हफ्ते देश में कोरोना के 300 एक्टिव केस थे, जो सोमवार को बढ़ चुके हैं। फिलहाल, आंकड़ों के अनुसार, 300 से अधिक केस की पुष्टि हो चुकी है। मगर चिंता की बात यह है कि अभी तक कोरोना का जेएन.1 वेरिएंट मिल रहा था, लेकिन शनिवार से ही कोरोना के दूसरे वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के मरीज मिल रहे हैं। आइए जानते हैं देश में कोरोना से कैसे हालात हैं और नए वेरिएंट के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में सबसे ज्यादा मामले

देश के सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में मिले हैं। यहां अबतक का आंकड़ा बताता है कि इस राज्य में कोरोना के 273 एक्टिव केस है। इसके बाद दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी कोरोना के कई मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। शनिवार शाम कर्नाटक में भी कोरोना के 5 नए मामले मिले हैं। वहीं, बेंगलुरु में भी 84 वर्ष का एक कोरोना पेशेंट की मृत्यु भी हो चुकी है। यहां कुल मरीजों की संख्या 38 पहुंच चुकी हैं।

महाराष्ट्र में भी नए मामले

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 47 नए मामले और रविवार को 45 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस तरह राज्य में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 209 तक पहुंच चुकी है। राज्य सरकार ने कोविड-19 से चौथी मौत की भी सूचना दी है, जो एक 21 वर्षीय ठाणे का रहने वाला युवक है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना के अधिकांश मरीजों का इलाज घर में ही हो रहा है। कोलकाता में भी कोरोना के 7 मरीज मिले हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में नए वेरिएंट की दस्तक

राजधानी दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में कम है लेकिन यहां कोरोना के दो नए वेरिएंट्स मिले हैं, जो सभी नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर हैं। ये दो वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 है। इसके सबसे पहले और अबतक मरीज सिर्फ दिल्ली में ही मिले हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 23 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। दिल्ली में हेल्थ एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। साथ ही, हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने राज्य के लोगों से कहा हैं कि घबराएं नहीं और नया वेरिएंट कॉमन इन्फ्लूएंजा है।

गुजरात में कैसे हालात?

हालांकि, गुजरात में पिछले 2-3 दिनों से कोई नया कोरोना का मामला नहीं मिला है। ऐसे में राज्य में फिलहाल कोरोना के 33 एक्टिव केस हैं। ये मामले अहमदाबाद, राजकोट और कुछ ग्रामीण इलाकों के हैं। इनमें से एक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी रह चुकी है।

विज्ञापन

हरियाणा

दिल्ली से सटे हरियाणा में भी कोरोना के मरीजों के केस मिले हैं। यहां गुरुग्राम में 5 एक्टिव केस हैं, जिनमें 2 लोग मुंबई से घूमकर आए हैं। अन्य दो मामलों में एक महिला मरीज है और दूसरा एक बुजुर्ग पेशेंट है। एक अन्य मरीज फरीदाबाद का एक युवक है।

गाजियाबाद और नोएडा में भी मिले मामले

एनसीआर में गाजियाबाद और नोएडा में भी कोरोना के मरीजों की खबर है। बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना के 4 मामले हैं, जिनमें 2 महिलाएं हैं और 1 बुजुर्ग दंपत्ति है। वहीं, नोएडा में भी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोविड से संक्रमित मिली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ