Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पब्लिक टॉयलेट में 7 दिन के नवजात को छोड़ा, दंपति के खिलाफ पुलिस का एक्शन

Chandigarh News : माता-पिता ने सार्वजनिक शौचालय में अपने जिगर के टुकड़े को छोड़ दिया है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Dec 26, 2023 07:20
Miracle Boy of America
अमेरिका के इस बच्चे की कहानी काफी अनोखी है।

चंडीगढ़ से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कैसे कोई मां अपने जिगर के टुकड़े को छोड़कर भाग सकती है? क्या मां का दिल अपने बच्चे को देखकर नहीं पसीजा था। इस मामले में मां के साथ पिता भी शामिल था। चंडीगढ़ से एक ऐसा ही दिल को छू जाने वाला मामला सामने आया है। एक दंपति ने अपने 7 दिन के मासूम बच्चे को पब्लिक टॉयलेट में छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में स्थित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के सार्वजनिक शौचालय की है। यहां के टॉयलेट में दो दिन पहले एक नवजात मिला था। शौचालय में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी तबीयत अभी ठीक बताई जा रही है। नवजात सिर्फ 7 दिन का बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 12वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

---विज्ञापन---

इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। इस सीसीटीवी फुजेट में एक दंपति गोद में बच्चे को लेकर सार्वजनिक शौचालय के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन कुछ देर बाद ये लोग बिना बच्चे के वापस लौटते हुए दिखाई दिए। हालांकि, अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नवजात को छोड़ने के बाद पठानकोट चला गया दंपति

पुलिस का कहना है कि नवजात को छोड़ने के बाद दंपति पंजाब के पठानकोट चला गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी दंपति कहां से आए थे और फिर कहां चले गए। नवजात को छोड़ने की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

First published on: Dec 26, 2023 07:17 AM

संबंधित खबरें