प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रिहा कर दिया गया. राहुल गांधी को धरने से उठाकर दिल्ली पुलिस छत्रसाल स्टेडियम ले गई थी. राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया था. अब पुलिस ने राहुल गांधी के साथ दूसरे नेताओं को भी हिरासत से छोड़ दिया गया है. राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया था तो प्रियंका गांधी को मंदिर मार्ग थाने में रखा गया था.
‘सरकार को छात्रों की मांगें मान लेनी चाहिए… सरकार ने छात्रों और युवाओं के साथ जो अन्याय किया है – जिस तरह से उन्हें पीटा गया, उनके सिर फोड़े गए और हड्डियां तोड़ी गईं… यहां तक कि छात्राओं के कपड़े भी फाड़ दिए गए. क्या लोकतंत्र में किसी सरकार से ऐसे बर्ताव की उम्मीद की जाती है, और वह भी शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान… हम इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे.’
यह भी पढ़ें : ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो…’, हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली FB पोस्ट में क्या बोला?
अखिलेश के अलावा प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हम चर्चा चाहते हैं, चर्चा नहीं होती. लोकसभा में नेता विपक्ष संसद में कुछ कहना चाहते हैं तो वो भी कहने नहीं दिया जाता. अगर हम धरना प्रदर्शन की इजाजत मांगते हैं तो वो भी नहीं मिलती. तो हम वहां पहुंच गए, जहां इन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि हम वहां पहुंच जाएंगे.’
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की वो 5 मांगें… जिनको लेकर PM आवास के बाहर धरना देने पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत बड़े नेता
साथ ही प्रियंका ने कहा, ‘वो हमारे बच्चे हैं, हमारे देश का भविष्य हैं. उनकी बात सुनने में क्या दिक्कत है. कोई सही मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी आवाज को उठाएं. उनके साथ कल जो हुआ, वो बिल्कुल गलत हुआ. यह लोकतंत्र है. लोकतंत्र में प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है.’
थाने पहुंचीं थीं सोनिया गांधी
प्रियंका गांधी को दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने में हिरासत में रखा गया था. वहीं, राहुल गांधी और अखिलेश यादव तो छत्रसाल स्टेडियम में रखा गया था. यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं से मिलने खुद मंदिर मार्ग थाने पहुंची थीं.
यह भी पढ़ें : खरगे के बर्थडे की आड़ में कैसे प्रदर्शन करने PM आवास पहुंची कांग्रेस, जानिए क्या था पूरा प्लान?
कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन
दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद देश के कई राज्यों ने कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला.
कांग्रेस की शर्तें
- शिक्षा मंत्री को हटाया जाए
- छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर गृह मंत्री बयान दें
- छात्रों के मार्च पर दिल्ली पुलिस की बर्बरता की जांच हो
- आत्महत्या करने वाले छात्रों को मुआवज़ा दिया जाए
- -पेपर लीक और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर दोनों सदनों में चर्चा हो
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
9 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines