'मोदी जी, हर जोर आजमा लो…', हिरासत में लिए जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली FB पोस्ट में क्या बोला?

मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों को हिरासत में लिया. राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद पहली पोस्ट फेसबुक पर की.

Rahul Gandhi Detained

Credit: Social Media

21 जुलाई को कांग्रेस के दिग्गजों ने पीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गजों को हिरासत में लिया. राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद पहली पोस्ट फेसबुक पर की. उन्होंने लिखा- ”मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो- छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके नहीं रुकेगी.” राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेती नज़र आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव भी हिरासत में

कांग्रेस के समर्थन में कई पार्टियों के नेता उतरे. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल कई नेता कांग्रेस का साथ देने के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. पुलिस ने राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ अखिलेश यादव को भी हिरासत में लिया. राहुल गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस भरकर अपने साथ छत्रसाल ले गई. वहीं प्रियंका गांधी और बाकी नेताओं को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया.

कई राज्यों में कांग्रेस का विरोध जारी

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में देश के कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना दें. वहीं राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. जयपुर के प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हुए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में प्रदर्शन किया. लोक भवन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ