खरगे के बर्थडे की आड़ में कैसे प्रदर्शन करने PM आवास पहुंची कांग्रेस, जानिए क्या था पूरा प्लान?

मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज दोपहर को खरगे के 10, राजाजी मार्ग पर मौजूद आवास पर पहुंचे थे. सभी को लगा कि वो उनका जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं. लेकिन कांग्रेस का प्लान कुछ और ही था.

Congress Protest

Credit: X

21 जुलाई यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन है. आज वो 84 साल के हो गए हैं. दोपहर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस के दिग्गज दोपहर को खरगे के 10, राजाजी मार्ग पर मौजूद आवास पर पहुंचे थे. सभी को लगा कि वो उनका जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं. लेकिन कांग्रेस का प्लान कुछ और ही था. वो वहां से सीधे पीएम मोदी के आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मौजूद आवास की ओर बढ़ने लगे, जो वहां से महज़ 2.3 किलोमीटर की दूरी पर है. कांग्रेस नेता पीएम मोदी के आवास के करीब जाकर धरने पर बैठ गए. कांग्रेस ने अपने इस प्लान के बारे में किसी को कानोंकान खबर तक नहीं होने दी. यहां तक कि मीडिया को भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का आइडिया नहीं था.

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने पीएम के इस्तीफे की मांग की

धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने कॉकरोच जनता पार्टी और देश के युवाओं पर हुए अत्याचार को लेकर आवाज उठाई. उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से परेशान मोदी सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को भेजा. उन्होंने राहुल गांधी को मनाने की बेहद कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने. दरअसल, कांग्रेस का ये रूप देखकर हर कोई हैरान है. कांग्रेस बेहद सोच-समझकर विरोध प्रदर्शन प्लान करती है और अकसर मीडिया को इस बारे में जानकारी दी जाती है.

क्या था कांग्रेस का प्लान-B?

संसद की मानसून सत्र की कार्यवाही दूसरे दिन भी ठप पड़ गई. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले कांग्रेस का प्लान था कि वो दोपहर में विजय चौक तक मार्च करेगी. लेकिन इसके बारे में सबको पता चल गया. कांग्रेस जानती थी कि उन्हें पुलिस विरोध प्रदर्शन नहीं करने देगी. जिसके बाद कांग्रेस ने प्लान-B बनाया. कांग्रेस ने इसकी भनक तक नहीं होने दी, सिर्फ कुछ ही नेताओं को इस बारे में पता था. कांग्रेस ने कहा कि वो बर्थडे लंच के लिए खरगे के घर जा रहे हैं, जिससे सुरक्षाकर्मी भी उनकी बातों में आ गए और उन्हें नहीं रोका. जैसे ही कांग्रेस के तमाम दिग्गज इकट्ठे हुए, वो धरने के लिए पीएम आवास की ओर बढ़ने लगे. जैसे ही पुलिस को समझ में आया कि ये कोई बर्थडे पार्टी नहीं बल्कि कुछ और ही प्लानिंग चल रही है. उन्होंने हाई-सिक्योरिटी ज़ोन की ओर बढ़ रहे कांग्रेस नेताओं को पीएम आवास से कुछ मीटर की दूरी पर ही रोक दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ