BJP and RSS News: महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के बीच बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी जहां एक ओर खड़गे के चुनावी वादों पर उठाए सवाल को लेकर कांग्रेस को घेर रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस संविधान और मनुस्मृति की तुलना कर बीजेपी और संघ पर निशाना साध रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार सुबह एक पोस्ट के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि बीजेपी को भारत के संविधान से इतनी नफरत क्यों हो गई है?
खड़गे ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि हम महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और असम के सीएम से पूछ रहे हैं कि वे संविधान से इतनी नफरत क्यों करते हैं। ये सवाल मोदीजी से भी है जिन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद संसद में संविधान को झुककर प्रणाम किया था। इसके साथ ही खड़गे ने लिखा कि बीजेपी और आरएसएस के नेता संविधान को बार-बार नक्सलवाद से जोड़कर देश में मनुस्मृति लागू करने का पराजित एजेंडा लाना चाहते हैं?
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज फिर धक्का-मुक्की, हाथापाई; मार्शलों ने खुर्शीद शेख को क्यों बाहर निकाला?
ऑर्गेनाइजर का किया जिक्र
बीजेपी और संघ के नेता यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि संविधान सभी को बराबरी का हक देता है और दलित, आदिवासी, पिछड़े और गरीबों को शक्ति प्रदान करता है। इस दौरान खड़गे ने आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर का हवाला भी दिया। उन्होंने लिखा कि आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर ने 30 नवंबर 1949 के अंक में लिखा था कि “भारत के इस नए संविधान की सबसे बुरी बात यह है कि इसमे भारतीय कुछ भी नहीं है, प्राचीन भारत के अद्भुत संवैधानिक विकास के बारे में इसमें कोई ज़िक्र ही नहीं है, आज तक मनुस्मृति में दर्ज मनु के कानून दुनिया की प्रशंसा का कारण हैं और वे स्वयंस्फूर्त आज्ञाकारिता और अनुरूपता पैदा करते हैं, हमारे संवैधानिक विशेषज्ञों के लिए यह सब निरर्थक है।” यहां आरएसएस साफ तौर पर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता यानी अंबेडकर के विरोध में और मनुस्मृति के समर्थन में खड़ी है।
नेहरू-आंबेडकर के फूंके थे पुतले
खड़गे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा पूरा देश जानता है कि संघ परिवार ने उस समय किस तरह संविधान की प्रतियां जलाईं थी और पंडित नेहरू और आंबेडकर के पुतले फूंके थे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश की जनता संविधान और आरक्षण विरोधी बीजेपी को करारा जवाब देगी।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: विदर्भ की 62 सीटें तय करेगी जीत का रास्ता, दांव पर दिग्गजों की साख
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
6 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
8 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
9 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines