हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: cycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां, ट्रैफिक जाम', व्यापारियों की राहुल गांधी से फिर 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की अपील

राहुल गांधी ने 1 नवंबर को INDIA ब्लॉक की रैली बुलाई है, जिसे स्थगित करने की अपील दिल्ली के व्यापारियों ने की है. हालांकि व्यापारियों की पहली अपील खारिज कर दी गई थी, लेकिन अब उन्होंने लेटर लिखकर दोबारा रैली स्थगित करने की अपील की है.

विज्ञापन
राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आह्वान किया है. (Credit-ANI)

1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की विरोध रैली होनी है, जिसे स्थगित करने की मांग चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने की है. इस रैली में करीब 10 लाख लोगों के जुटने और 20000 गाड़ियों के आने से जाम लगने की संभावना है. इसलिए CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को से अनुरोध किया था कि रैली को फेस्टिवल सीजन के लिए स्थगित कर दिया जाए, लेकिन विपक्षी दलों ने उसकी मांग खारिज कर दी थी. अब उन्होंने फिर से व्यापारियों की तरफ से लेटर लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को स्थगित करने की अपील की है.

मल्लिकार्जन खरगे से भी किया विशेष आग्रह

दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से CTI ने लेटर की कॉपी राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेजी है और उनसे रैली को स्थगित करने के लिए सहयोगी दलों के साथ चर्चा करने का आग्रह किया है. राहुल गांधी ने पिछली अपील को खारिज किया था, इस बारे में पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस नेता ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए व्यापारियों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिवाली की खरीदारी के मौसम के बीच 1 नवंबर को रैली रखना चाहते हैं. इसके बाद 20 बाजारों के व्यापारियों की चिंता और निराशा बढ़ गई.

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा था?

राहुल गांधी ने X पर लिखी पोस्ट में कहा था कि विरोध प्रदर्शन को 30 सेकंड में रोका जा सकता है, लेकिन यह तब होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर दें. दिल्ली के हर व्यापारी से हम प्यार करते हैं और आपकी बात सुनते हैं. सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, सड़कें सील कर दीं और राजधानी में लॉकडाउन लगा दिया. चोरी हुए वोटों से कुछ भी सुरक्षित नहीं है- न आपकी दुकान, न आपकी बचत, ने आपके बच्चों का भविष्य. प्रधानमंत्री मोदी से कहि कि वे ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर दें और विरोध प्रदर्शन को 30 सेकंड के अंदर रोक दिया जाएगा.

विज्ञापन

राहुल गांधी को लेटर में जताई गई यह चिंता

राहुल गांधी को लिखे लेटर में व्यापारियों ने चिंता जताई है कि रैली के कारण ट्रेडिंग सीजन बाधित हो सकता है. रामलीला मैदान के आसपास यातायात जाम हो सकता है. 15000 से 20000 बसें 10 लाख प्रदर्शनकारियों को लेकर आ सकती हैं. इनके अलावा राजनीतिक नेताओं की निजी गाड़ियां भी होंगी. रामलीला मैदान चारों ओर से दिल्ली के कुछ सबसे बड़े थोक और खुदरा बाजारों से घिरा है. मैदान तक जाने वाला हर रास्ता इन्हीं बाजारों से गुजरता है. चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, नबी करीम, करोल बाग आदि में कारोबार ठप हो सकता.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola