Kaalchakra: सुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, मान लें पंडित सुरेश पांडेय की सलाह
Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में आप राशि अनुसार, किए जाने वाले उपायों के बारे में जान सकते हैं. इन उपायों से जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.
आज के कालचक्र में आप जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए उपाय के बारे में जान सकते हैं. (Photo Credit - AI)
Kaalchakra Today 27 October 2026: आज 27 अक्टूबर 2026 को कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि है. आज से कार्तिक माह का आंरभ हो रहा है. प्रतिपदा तिथि का अंत सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर हो गया है. आज भरणी नक्षत्र दोपहर को 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र आरंभ होगा. आज सिद्धि और व्यतीपात योग प्रभावी रहेगा. कौलव, तैतिल, गर और वणिज करण रहने वाला है.
विज्ञापन
आज के कालचक्र में सभी राशियों के लिए जरूरी उपायों और सलाह के बारे में जानेंगे. राशि अनुसार, उपायों को करके जीवन की मुश्किलों को दूर कर सकते हैं. आप लोगों को राशि के अनुसार, किन उपायों को करना चाहिए. इसके बारे में आप पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं. बता दें कि, आज अशुभ समय राहुकाल, यमगण्ड काल, आडल योग, विडाल योग और गुलिक काल रहने वाला है.
विज्ञापन
मेष राशि के लिए उपाय
मेष राशि का स्थान मस्तक होता है. मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है. इनके कारक ग्रह सूर्य, मंगल और गुरु हैं. इन लोगों के लिए तीनमुखी रुद्राक्ष शुभ होता है. मेष राशि वाले लोग सूर्य की उपासना करें और सूर्य को जल का अर्घ्य दें. आप लोगों को विष्णु भगवान की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इन्हें साहस, बुद्धि और ज्ञान के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. आप लोगों को मुफ्त में कोई उपहार लेने से बचना चाहिए. आप लोग भाई और पिता से विवाद ना करें.
वृषभ राशि के लिए उपाय
वृषभ राशि का स्थान शरीर में मुख होता है. वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. इन लोगों के कारक ग्रह शुक्र, बुध और शनि हैं. इन लोगों के लिए 6 मुखी रुद्राक्ष लाभकारी होता है. वृषभ राशि वाले लोग आर्थिक वृद्धि, अच्छी नौकरी और कारोबार में तरक्की के लिए शक्ति की उपासना करें. आप दुर्गा, काली, मां बगलामुखी, पार्वती माता, सीता माता और राधा रानी की पूजा कर सकते हैं.
विज्ञापन
आप अन्य 10 राशि से जुड़े उपायों और सलाह के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.