त्योहारों पर क्या आप भी खरीद रहे मिलावटी Butter? घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन

How To Make Pure Butter At Home From Malai: क्या आप त्योहार में शुद्ध देसी मक्खन से स्वादिष्ट डिश बनाना चाहते हैं, लेकिन घबरा रहे हैं कि कहीं मार्केट से मिलावटी मक्खन न खरीद ले आए? आइए आपको बताते हैं आप कैसे घर पर ही शुद्ध देसी मक्खन बना सकते हैं.

How To Make Pure Butter At Home From Malai

घर पर कैसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन आसानी से? (Image: AI/Pexels)

त्योहारों का सीजन चल रहा है, अभी करवा चौथ, दिवाली और छत जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आने बाकी है, जिसको लेकर लोग अभी से खरीदारी कर रहे हैं. इन त्योहारों में खानपान की चीजें बनाने के लिए कई तरह की सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है. अक्सर लोगों का डर रहता है कि कहीं त्योहार के खुशियों के बीच कुछ मिलावटी न खा लें, जिससे परिवार के लोग बीमार पड़ जाए. त्योहारों में मक्खन का अच्छा खासा इस्तेमाल होता है, लेकिन कैसा हो कि आप जिस मक्खन को शुद्ध समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं, वह हकीकत में मिलावटी हो? ये सोचकर ही डर लगने लगता है.

विज्ञापन

आए दिन मामला सामने आता है, रहते हैं कि बाजार में दूध, पनीर, दाल आदि मिलावटी बिक रही हैं, ऐसे में मक्खन पर भी इसका खतरा बना रहता है. मिलावटी के खतरे से खुद को बचाने के लिए बेहतर रहेगा कि आप घर पर ही शुद्ध देसी मक्खन बना लें. इससे ये होगा कि त्योहार में आप और आपका परिवार सेहतमंद रहेगा और मिलावटी मक्खन के खतरे से भी दूर रहेगा. इतना ही नहीं, घर पर मक्खन बनाना मुश्किल भी नहीं, आप आसानी से इसे बना सकते हैं.

विज्ञापन

किन चीजों से पड़ेगी जरूरत?

घर पर टेस्टी देसी शुद्ध मक्खन बनाने के लिए आपको भारी खर्च नहीं करना पड़ेगा, बल्कि सीमित चीजों से ही आप मक्खन बना सकते हैं. घर पर मक्खन बनाने के लिए;

विज्ञापन
  • 10-12 दिनों की इकट्ठा दूध की मलाई.
  • 1-2 कप ठंडा पानी
  • नमकीन बटर बनाने के लिए चुटकी भर नमक.

घर पर कैसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन

  • मक्खन बनाने के लिए रोजाना दूध उबालकर उसमें बनने वाली मलाई को निकाल लें और फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर कर लें. 10-12 दिनों तक इकट्ठा की हुई मलाई को मक्खन बनाने से पहले फ्रिज या फ्रीजर से करीब 2 घंटे पहले निकाल लें.
  • समय पूरा होने के बाद मलाई को एक बड़े बर्तन में डालें और मथानी या चम्मच की मदद से 5-7 मिनट तक लगातार एक ही दिशा में उसे फेंटे और नमक भी उसी दौरान डाल दें. ऐसा आप तब तक करें, जब तक मलाई हल्की होकर फटने न लगे.
  • मलाई से जब दानेदार मिश्रण अलग हो जाए, तो उसमें 1-2 कप ठंडा बर्फ वाला पानी मिला दें.  ऐसा करने पर मक्खन पानी के ऊपर आ जाएगा और छाछ नीचे बैठ जाएगी.
  • अब कलछी या किसी चम्मच से पानी के ऊपर आए हुए मक्खन को निकाल लें और एक अलग बर्तन में रख दें.
  • मक्खन जब अलग कर लें, तो साधे से ठंडा पानी में उसे अच्छे से धोएं, ताकि मक्खन से दूध अच्छे से अलग हो जाए.
  • इस तरह आपका शुद्ध देसी मक्खन तैयार हो जाएगा, जिसे आप किसी डिब्बे में भरकर फ्रिज में 1-2 हफ्ते के लिए स्टोर कर सकते हैं.
  • बता दें कि जो पानी बच जाएगा, उसको न फेंकें, क्योंकि वह छांछ है, इसका भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: असली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ