Karwa Chauth Gift Ideas: पति को करवाचौथ पर 500 रुपए के बजट में दे सकती हैं ये 7 कमाल के गिफ्ट्स, खुशी से फूले नहीं समाएंगे आपके साजन
Karwa Chauth Gifts For Husband: हमेशा पति ही आपको करवाचौथ पर गिफ्ट्स क्यों दें, आप भी तो पति को रिटर्न गिफ्ट दे सकती हैं. यहां आपके लिए 500 रुपए के बजट में ऐसे गिफ्ट आइडियाज दिए जा रहे हैं जो पति को देने के लिए परफेक्ट हैं.

Karwa Chauth Gifts For Husband: करवाचौथ पर पति तो पत्नी को गिफ्ट्स देते ही हैं, लेकिन पत्नी भी अपने पति को रिटर्न गिफ्ट दे सकती हैं. पति को ये गिफ्ट्स देखकर अच्छा तो लगेगा ही, साथ ही वे आपके प्यार को भी महसूस कर सकेंगे. पति के लिए गिफ्ट लेने में बस एक ही मुश्किल होती है कि समझ नहीं आता है कि पति को आखिर गिफ्ट में दें तो दें क्या. ऐसे में यहां आपकी इस उलझन को दूर किया जा रहा है. यहां ऐसे कुछ गिफ्ट आइडियाज (Karwa Chauth Gift Ideas) दिए जा रहे हैं जो आप अपने पति के लिए चुन सकती हैं. ये गिफ्ट्स 500 रुपए के बजट में खरीदे जा सकते हैं.
परफ्यूम दे सकती हैं
2 / 8आप पति के लिए कोई अच्छा सा परफ्यूम या डिओ ले सकती हैं. उनकी पसंद के अलावा आप कुछ नया ट्राई करने के लिए भी खरीद सकती हैं. (Image Credits - Pexels)
ब्रांडेड जुराब और रुमाल
3 / 8लड़कों को अक्सर ही ब्रांडेड चीजें बेहद अच्छी लगती हैं. ऐसे में उनके लिए ब्रांडेड जुराब और रुमाल खरीदे जा सकते हैं. (Image Credits - Pexels)
टीशर्ट या शर्ट
4 / 8बाजार जाने का समय ना हो तो ऑनलाइन ही पति के लिए टीशर्ट या शर्ट खरीदी जा सकती है. आजकल सेल भी चल रही है. ऐसे में 500 के बजट में आपको अच्छी टीशर्ट या शर्ट मिल सकती है. (Image Credits - Pexels)
कार एक्सेसरी
5 / 8पति की कार या स्कूटी हो तो उसके लिए कोई एक्सेसरी खरीद सकती हैं. कार के लिए फ्रेशनर, कार के अंदर टांगने के लिए कुछ या फिर चाभी के लिए कीचेन भी ले सकती हैं. (Image Credits - Pexels)
कार्ड होल्डर
6 / 8पति को उनके कार्ड्स जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या मेट्रो कार्ड वगैरह रखने के लिए कार्ड होल्डर दिया जा सकता है. कार्ड होल्डर अलग-अलग कलर्स और प्राइस रेंज में आता है. (Image Credits - Pexels)
लंच बैग
7 / 8ऑफिस में लंच लेकर जाने के लिए नया लंच बैग लेकर दिया जा सकता है. आप इंसुलेटेड लंच बैग या फिर नया लंच बॉक्स भी दे सकती हैं. (Image Credits - Pexels)
कैप भी है अच्छा गिफ्ट
8 / 8पति को गिफ्ट में कैप भी दे सकती हैं. अपने कैजुअल अटायर के साथ वे कैप पहन सकते हैं. वहीं, कहीं घूमने जाने के लिए भी कैप अच्छी एक्सेसरी साबित होती है. (Image Credits - Pexels) यह भी पढ़ें - करवाचौथ पर खरीदनी है पायल तो यहां देखिए 7 लेटेस्ट डिजाइन, 5वां है सबसे बेस्ट, पैर दिखेंगे बेहद खूबसूरत