MLC Election Result 2026 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में इन जगहों पर चल रही मतगणना
लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक सीटों की मतगणना रमाबाई रैली स्थल लखनऊ के हॉल नंबर-07 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-08 में चल रही है. वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की स्नातक सीट की मतगणना स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन वाराणसी के हॉल नंबर-01 तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर-02 में चल रही है.
आगरा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक सीट की मतगणना नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड, आगरा के हॉल नंबर-01 और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर 2 में चल रही है. मेरठ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक सीट की मतगणना गांधी हॉल बिल्डिंग, सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, मोदीपुरम, मेरठ के हॉल-B तथा शिक्षक सीट की मतगणना हॉल-A में चल रही है.
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना कोठारी हॉल, बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, झांसी के हॉल नंबर-01 में चल रही है. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली के हॉल नंबर-01 में चल रही है. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर-01 एवं हॉल नंबर-02 में चल रही है.