1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की विरोध रैली होनी है, जिसे स्थगित करने की मांग चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने की है. इस रैली में करीब 10 लाख लोगों के जुटने और 20000 गाड़ियों के आने से जाम लगने की संभावना है. इसलिए CTI के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को से अनुरोध किया था कि रैली को फेस्टिवल सीजन के लिए स्थगित कर दिया जाए, लेकिन विपक्षी दलों ने उसकी मांग खारिज कर दी थी. अब उन्होंने फिर से व्यापारियों की तरफ से लेटर लिखकर रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली को स्थगित करने की अपील की है.
मल्लिकार्जन खरगे से भी किया विशेष आग्रह
दिल्ली के व्यापारियों और उद्यमियों की ओर से CTI ने लेटर की कॉपी राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेजी है और उनसे रैली को स्थगित करने के लिए सहयोगी दलों के साथ चर्चा करने का आग्रह किया है. राहुल गांधी ने पिछली अपील को खारिज किया था, इस बारे में पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस नेता ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए व्यापारियों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह दिवाली की खरीदारी के मौसम के बीच 1 नवंबर को रैली रखना चाहते हैं. इसके बाद 20 बाजारों के व्यापारियों की चिंता और निराशा बढ़ गई.
राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में क्या लिखा था?
राहुल गांधी ने X पर लिखी पोस्ट में कहा था कि विरोध प्रदर्शन को 30 सेकंड में रोका जा सकता है, लेकिन यह तब होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर दें. दिल्ली के हर व्यापारी से हम प्यार करते हैं और आपकी बात सुनते हैं. सरकार ने मेट्रो बंद कर दी, सड़कें सील कर दीं और राजधानी में लॉकडाउन लगा दिया. चोरी हुए वोटों से कुछ भी सुरक्षित नहीं है- न आपकी दुकान, न आपकी बचत, ने आपके बच्चों का भविष्य. प्रधानमंत्री मोदी से कहि कि वे ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर दें और विरोध प्रदर्शन को 30 सेकंड के अंदर रोक दिया जाएगा.
राहुल गांधी को लेटर में जताई गई यह चिंता
राहुल गांधी को लिखे लेटर में व्यापारियों ने चिंता जताई है कि रैली के कारण ट्रेडिंग सीजन बाधित हो सकता है. रामलीला मैदान के आसपास यातायात जाम हो सकता है. 15000 से 20000 बसें 10 लाख प्रदर्शनकारियों को लेकर आ सकती हैं. इनके अलावा राजनीतिक नेताओं की निजी गाड़ियां भी होंगी. रामलीला मैदान चारों ओर से दिल्ली के कुछ सबसे बड़े थोक और खुदरा बाजारों से घिरा है. मैदान तक जाने वाला हर रास्ता इन्हीं बाजारों से गुजरता है. चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, कश्मीरी गेट, नबी करीम, करोल बाग आदि में कारोबार ठप हो सकता.