मिर्गी का झूठा नाटक, बैरक खुलते ही गार्ड का फोड़ा सिर… तमिलनाडु की जेल का मैन गेट खोलकर ऐसे भागे 17 कैदी

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 17 में से 4 कैदियों को दोबारा दबोच लिया है. इसके अलावा 13 दूसरे कैदियों ने लिए पूरे राज्य में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

Tamil Nadu jailbreak, Theni jailbreak, Tamil Nadu prison escape, Prisoners escape Theni, Theni sub-jail, Jailbreak, Tamil Nadu Police, Law and order Tamil Nadu, Theni jail

फरार हुए सभी 17 कैदी मदुरै के रहने वाले हैं और उन्हें एक ही बैरक में रखा गया था. (Image - ANI)

तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कमपट्टी सब-जेल से सोमवार देर रात सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर 17 अंडर ट्रायल कैदी फरार हो गए. कैदियों ने जेल से भागने के लिए मिर्गी के दौरे का झूठा नाटक रचा और मदद के लिए बैरक के भीतर पहुंचे जेल वार्डर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. इसके बाद सभी आरोपी मुख्य गेट का ताला खुलवाकर मौके से भाग निकले.

विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 17 में से 4 कैदियों को दोबारा दबोच लिया है. इसके अलावा 13 दूसरे कैदियों ने लिए पूरे राज्य में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

कैसे बनाया भागने का प्लान?

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, फरार हुए सभी 17 कैदी मदुरै के रहने वाले हैं और उन्हें एक ही बैरक में रखा गया था. सोमवार देर रात एक कैदी ने अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने की शिकायत की और तड़पने का नाटक करने लगा. जब ड्यूटी पर तैनात जेल अधिकारी मेडिकल इमरजेंसी की देखकर मदद के लिए सेल के अंदर पहुंचे, तो सभी बंदियों ने मिलकर उन पर हमला बोल दिया.

हमले में अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दो अन्य जेल कर्मियों को भी मामूली चोटें आईं. इसके बाद कैदी सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर हुए जेल के मैन गेट से सीधे बाहर निकल गए.

विज्ञापन

केरल सीमा तक नाकाबंदी

फरार कैदियों को पकड़ने के लिए 17 विशेष पुलिस टीमें बनाई गई हैं. पुलिस टीमें जेल के आसपास के घने जंगलों, झाड़ियों और रेलवे ट्रैक्स पर ऑपरेशन चला रही हैं. इस आशंका के मद्देनजर कि कैदी पड़ोसी राज्य केरल में घुस सकते हैं, सीमा पर पड़ने वाले रास्तों पर सख्त वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई है.

केरल के इडुक्की जिले के साथ-साथ तमिलनाडु के मदुरै और डिंडीगुल जिलों की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सभी थानों में फरार कैदियों की तस्वीरें भेजी गई हैं.

विज्ञापन

सुरक्षा में चूक की जांच

500 से ज्यादा बंदियों की क्षमता वाली थेक्कमपट्टी जेल से इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के भागने की घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और वरिष्ठ अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैदी सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्य गेट तक कैसे पहुंचे. इसके अलावा इसमें अंदरूनी मिलीभगत या घोर लापरवाही के एंगल की भी जांच कर रही है.

विज्ञापन

1995 जैसा मामला

साल 1995 में भी तमिलनाडु में ऐसा ही मामला सामने आया था, जब वेल्लोर फोर्ट के स्पेशल डिटेंशन कैंप से 43 संदिग्ध एलटीटीई उग्रवादी भाग गए थे. ये डिटेंशन कैंप में 153 फीट लंबी सुरंग बनाकर वहां से भागने में कामयाब हुए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ