---विज्ञापन---

देश angle-right

‘BJP मंत्री को बर्खास्त करे, पुलिस गिरफ्तार करे’, कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी से भड़के AAP-कांग्रेस नेता

Colonel Sofiya Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करके भाजपा मंत्री विजय शाह फंस गए हैं। उनके बयान पर कांग्रेस और तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जा रही हैं। आइए जानते हैं कि नेताओं का क्या कहना है?

---विज्ञापन---

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करके भाजपा मंत्री विजय शाह फंस गए हैं। टिप्पणी करके वे कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं और कांग्रेस उन्हें पद से हटाने और पार्टी से बर्खास्त करने की मांग कर रही है। उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग भी कर रही है। आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा मंत्री के बयान की भी खिलाफत की है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि नेताओं का क्या कहना है?

यह भी पढ़ें:सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले BJP मंत्री कौन? जिन पर हाईकमान ने लिया एक्शन

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट का बयान

सचिन पायलट ने कहा है कि भारत की सेना पर देश को गर्व है। कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा नेता का बयान निंदनीय है। मध्य प्रदेश भाजपा के नेता को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। कश्मीर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 1994 का प्रस्ताव फिर से पारित होना चाहिए।

सरकार को जल्द ही एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए। जिस तरह ट्रंप लगातार बोल रहे हैं, उस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। जिस तरह भारत की तुलना पाकिस्तान से हो रही है, वह कतई ठीक नहीं है। भारत की सेना ने जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, हमें उन पर गर्व है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू, 23 अप्रैल से थे पाक रेंजर्स की गिरफ्त में

आप सांसद संजय सिंह क्या बोले?

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह ने सेना का अपमान किया है। भाजपा और नरेंद्र मोदी की पार्टी देश को कभी जोड़ नहीं सकती, बस तोड़ सकती है। भारतीय सेना की अफसर को पाकिस्तान के आतंकियों की बहन कह रहे हैं। सोफिया कुरैशी बहादुर बेटी हैं। भाजपा के मंत्री उनको पाकिस्तान के आतंकी की बहन कह रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री विजय शाह से इस्तीफा लेना चाहिए। मंत्री को गिरफ्तार किया जाए और बर्खास्त किया जाए। हिमांशी नरवाल के बारे में भी गंदी टिप्पणी की गई। सेना के अधिकारी की विधवा पत्नी को ट्रोल भाजपा के लोग ही कर रहे हैं। विदेश सचिव को गालियां दे रहे हैं। भाजपा ने गुंडागर्दी मचा रखी है। प्रधानमंत्री इन मसलों पर छिप नहीं सकते हैं। चुप नहीं रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Akashteer का 100% स्ट्राइक रेट, भारत की 4 लेयर सिक्योरिटी, जानें कितना पॉवरफुल और कैसे पाकिस्तान को चटाई धूल?

---विज्ञापन---

सांसद दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं में इस वक्त होड़ मची है कि कौन ज्यादा हिंदू मुसलमान कर सकता है? विजय शाह पहले भी बयानों में फंस चुके थे।

विजय शाह को इस्तीफा भी देना पड़ा था। कर्नल सोफिया कुरैशी ने जिस तरह से देश की जनता के सामने पक्ष रखा। उन पर पूरे देश को गर्व है। भाजपा के नेता नंबर बढ़ाने में लगे हैं। जहर उगलते हैं, हिंदू मुसलमानों का मुद्दा उछालते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं और अनुरोध करता हूं कि पार्टी कारवाई करे।

First published on: May 14, 2025 01:36 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola