पाकिस्तान से लौटे BSF जवान PK साहू, 23 अप्रैल से थे पाक रेंजर्स की गिरफ्त में

BSF Soldierd PK Sahu: बीएसएफ के जवान पीके साहू का आज पाकिस्तान ने भारत को सौंप दिया। अटारी बॉर्डर के रास्ते साहू को भारत में एंट्री दी गई। भारत आते ही पीके साहू को भारतीय सेना ने अपने संरक्षण में ले लिया।

BSF Jawan | PK Sahu | Pak Rangers

बीएसएफ के जवान PK Sahu को आज पाक रेंजर्स ने भारत का सौंप दिया।

विज्ञापन

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) का जवान पीके साहू आज अपने वतन लौट आया। जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान के रेंजर्स ने 23 अप्रैल 2025 को डिटेन कर लिया था, जिसे आज 20 दिन बाद रिहा कया गया। पाक रेंजर्स ने अटारी बॉर्डर के रास्ते आज सुबह लगभग 10:30 बजे पीके साहू को भारत को सौंपा। जवान का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से और तय प्रोटोकॉल के अनुसार ही किया गया है।

कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे तो उन्हें पाक रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। पाकिस्तान रेंजर्स के साथ नियमित फ्लैग मीटिंग और अन्य चैनलों के माध्यम से BSF के लगातार प्रयासों से साहू की वापसी संभव हो पाई है। भारत में एंट्री करते ही भारतीय सेना ने पीके साहू को अपने संरक्षण में ले लिया।

विज्ञापन

पत्नी के प्रयासों से भी संभव हुई वापसी

बता दें कि पूर्णम कुमार पंजाब के फिरोजपुर में तैनात थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के एक दिन बाद पूर्णम पाक सीमा में अचानक घुस गए थे और उन्हें पाक रेंजर्स ने पकड़ लिया था। पूर्णम कुमार को पाकिस्तान सेना द्वारा पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी राजनी पंजाब पहुंचीं।

उन्होंने DGMO से बात करके पूर्णम को वापस भारत लाने की गुहार लगाई। राजनी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मदद की अपील की थी। ममता बनर्जी ने राजनी को फोन करके मदद करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने राजनी को मेडिकल ट्रीटमेंट भी उपलब्ध कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई सामने

पाकिस्तान से पीके साहू की वापसी पर तृणमूल कांग्रेस का बयान सामने आया है। एक लेटर जारी करके पार्टी की ओर से कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी पूर्णम कुमार की आखिरकार घर वापसी। कई दिनों की चिंता और अनिश्चितता के बाद बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को अंततः वापस भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री बनर्जी ने पूर्णम कुमार की पत्नी से कई बार संपर्क किया तथा इस कठिन समय में उन्हें आश्वासन और सहायता प्रदान की। हम पूर्णम के इस आघात से पूरी तरह उबरने की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उसे अपने प्रियजनों के बीच शांति मिलेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ