---विज्ञापन---

देश angle-right

कौन हैं सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले BJP नेता? जिन पर हाईकमान ने लिया एक्शन

Colonel Sofiya Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर भाजपा ने एक्शन लिया है। टिप्पणी पर कांग्रेस के सवाल उठाने के बाद भाजपा ने मंत्री पर सख्ती बरती और कड़े शब्दों में उन्हें संभलकर बयान देने को कहा।

---विज्ञापन---

आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को लीड करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में नया अपडेट आया है। दरअसल, भाजपा मंत्री विजय शाह ने कर्नल कुरैशी को आतंकियों की बहन कह दिया था। इस बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। मामला बढ़ता देखकर भाजपा हाईकमान ने विजय शाह पर एक्शन लिया है।

भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री विजय से बंद कमरे में बातचीत की और विवाद पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने मंत्री शाह के बयान पर असंतोष जताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री विजय शाह के बयान पर नाराजगी जताई और कड़े शब्दों में उन्हें सोच समझकर बयान देने की सलाह दी। भाजपा हाईकमान ने भी सख्ती बरती है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अब क्या कहा विजय शाह ने?

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद मंत्री विजय शाह ने अब नया बयान दिया है। उन्होंने अपने पहले वाले बयान को लेकर माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा गलत नहीं था। उन्होंने मजाक-मजाक में बोल दिया। वे भारत से बहुत प्यार करते हैं। सोफिया बहन ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने अपने समुदाय से ऊपर देश को रखा। वे मेरी सगी बहन से भी बढ़कर हैं। अगर मेरे शब्दों से किसी समाज या कर्नल सोफिया कुरैशी आहत हुई हैं तो मैं 10 बार माफी मांगता हूं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पहले क्या कहा था विजय शाह ने?

बता दें कि मंत्री विजय शाह ने गत 13 मई दिन मंगलवार को महू में एक जनसभा की थी। जनसभा में अपने संबोधन में कहा था कि जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, हमनें उन्हीं कटे फटे लोगों को उनकी एक बहन को भेजकर ऐसी तैसी करवा दी। आतंकियों ने हमारे हिंदुओं को कपड़े उतार-उतार कर मारा। मोदी जी ने उनकी बहन (कर्नल सोफिया कुरैशी) को उनकी ही ऐसी तैसी करने को भेजा दिया। मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते थे, इसलिए उन्होंने उनकी समाज की ही बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, अब तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी।

कौन हैं विजय शाह?

कुंवर विजय शाह आदिवासी नेता हैं। वे अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हरसूद सीट से लगातार 8 बार चुनाव जीत दर्ज कर चुके हैं। इस समय वे मध्य प्रदेश की सरकार में जनजातीय कार्य, सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री हैं। विजय शाह अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहते हैं। वे साल 2013 में शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर कमेंट कर चुके हैं। साल 2018 में उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय पर कमेंट किया था। साल 2022 में उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था। साल 2024 में उन्होंने पिकनिक को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

---विज्ञापन---
First published on: May 14, 2025 12:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola