Congress 10th List Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें दो उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र की अकोला सीट से डॉ. अभय काशीनाथ पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं तेलंगाना की वारंगल सीट से कादियाम काव्या को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
कादियाम श्रीहरि की बेटी हैं काव्या
बता दें कि काव्या तेलंगाना के पूर्व उपमुख्यमंत्री कादियाम श्रीहरि की बेटी हैं। रविवार को दोनों कांग्रेस में शामिल हुए थे। काव्या को बीआरएस ने वारंगल से मैदान में उतारा था। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। वहीं श्रीहरि ने बीआरएस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने स्टेशन घनपुर से जीत हासिल की थी।
जमीनी स्तर पर नेताओं का समर्थन नहीं मिला
श्रीहरि को पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का करीबी माना जाता था। कहा जाता है कि वे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के संपर्क में थे। काव्या ने हाल ही बीआरएस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें जमीनी स्तर पर नेताओं से समर्थन नहीं मिला।
प्रकाश अंबेडकर के खिलाफ उतारा उम्मीदवार
बता दें कि कांग्रेस महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। अकोला सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने के बाद मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट से वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ ही कैंडीडेट उतार दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई थी। यहां से संजय शामराव धोत्रे मौजूदा सांसद हैं।
ये भी पढ़ें: नागौर संसदीय सीट: INDIA के लिए ‘ऑक्सीजन’ बने हनुमान, चार महीने में ज्योति का दूसरा चुनाव
अब तक 223 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
कांग्रेस ने इससे पहले 9वीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। अब तक कांग्रेस की ओर से 223 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। मतदान 7 चरणों में 1 जून तक चलेगा। इसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के उस्मानपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 2 आरोपियों के पैर में गोली
1 hr agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
9 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
11 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
12 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
13 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
16 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
20 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
22 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
23 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines