'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान

Dinesh Karthik on Mohammed Shami Comeback: मोहम्मद शमी को फैंस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में वापसी करते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की राय इस मामले में थोड़ी अलग है. वह शमी की वापसी के पक्ष में नहीं हैं.

mohammed shami

2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया से बाहर हैं शमी (Image: ANI)

Dinesh Karthik on Mohammed Shami Comeback: मोहम्मद शमी 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हो रही है. अभी 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में समय है और फैंस उन्हें दोबारा टीम इंडिया में देखना चाहते हैं. हाल ही में दिनेश कार्तिक से इस विषय में सवाल किया गया. उनका मानना है कि मोहम्मद शमी की अब टीम इंडिया में वापसी नहीं होनी चाहिए और चयनकर्ताओं को नए गेंदबाजों की ओर देखना चाहिए.

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक ने शमी को लेकर दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद चोटिल हो गए थे. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को उनकी फिटनेस पर भरोसा नहीं था और उन्होंने शमी से आगे बढ़ने का फैसला किया. उन्होंने हर्षित राणा, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा गेंदबाजों को मौका दिया. हालांकि, जब भी टीम इंडिया का गेंदबाजी अटैक निराश करता है, तो मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी की चर्चा शुरू हो जाती है.

विज्ञापन

शमी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी के दम पर वापसी की दावेदारी भी ठोकी है. हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि शमी को अब टीम में लाने का कोई मतलब नहीं है. उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘नहीं, मुझे लगता है कि कई अन्य तेज गेंदबाज हैं. भारत अब उनसे आगे बढ़ चुका है. दोबारा उनके पास जाने का कोई अर्थ नहीं है. इसी वजह से मैं शमी की ओर नहीं देखूंगा, भले ही उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की हो.’

विज्ञापन

शमी की वापसी है मुश्किल?

मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में हर्षित राणा ने अपनी जगह पक्की कर ली है. वह जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ अच्छी तरह से तालमेल बिठा चुके हैं. हालांकि, लगातार चोटिल होना हर्षित राणा के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है. अर्शदीप सिंह ने भी वनडे टीम के लिए दावेदारी ठोकी है.

चयनकर्ता लगातार गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को भी मौका दे रहे हैं, क्योंकि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन साउथ अफ्रीका में होना है. उन पिचों पर लंबे तेज गेंदबाजों को बाउंस से मदद मिल सकती है. इसी वजह से मोहम्मद शमी की वापसी मुश्किल नजर आ रही है. हालांकि, अजीत अगरकर अब चीफ सिलेक्टर नहीं हैं और चयन समिति में कुछ बदलाव होने वाले हैं. ऐसे में नया चयनकर्ता और समिति जरूर शमी के कमबैक पर विचार कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ