---विज्ञापन---

देश

[Vote Counting Live] Coimbatore (South) Election Result | कोयंबटूर (दक्षिण) विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: DMK (51) AIADMK (77) TVK (104); सेंथिल बालाजी और सेंथिल कुमार में कांटे की टक्कर

Coimbatore South Election Results 2026 Live Updates: कोयंबटूर (दक्षिण) विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आज आएंगे। थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुए थे। इस सीट पर इस DMK, AIDMK और TVK के बीच मुकाबला है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: May 4, 2026 10:54 IST
Coimbatore South Assembly Election Result LIVE 2026
Credit- News 24 GFX

Coimbatore South Assembly Election Result 2026 Live Updates: कोयंबटूर (दक्षिण) तमिलनाडु की 120वीं विधानसभा सीट है, जिस पर हुए साल 2026 के विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। इस सीट पर DMK, AIDMK और TVK के बीच मुकाबला कड़ा मुकाबला है। यहां से DMK से वी सेंथिलबालाजी, AIDMK से अम्मन अर्जुनन और थलापति विजय की TVK से गोकुला कृष्णन एस चुनाव लड़ रहे हैं।

अल्पसंख्यक वोट बैंक के कारण अहम सीट है

कोयंबटूर (दक्षिण) विधानसभा कोयंबटूर जिले की सामान्य वर्ग की सीट है और कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट पर व्यापारी वर्ग, मुस्लिम समुदायों और मध्यमवर्गीय परिवारों और युवा वोट बैंक चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाता है। यह तमिलनाडु का सबसे विकसित शहर है, जिसमें रामनाथपुरम जैसा मशहूर स्थल भी है। तमिलनाडु की राजनीति में अल्पसंख्यक वोटों के समीकरण से यह सीट अहम है।

---विज्ञापन---

पिछले 3 विधानसभा चुनाव के परिणाम ये रहे

साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा (BJP) की वनथी श्रीनिवासन ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कमल हासन (MNM) को हराकर यहां से चुनाव जीता था। वनथी को 53209 वोट मिले थे। वहीं कमल हासन को 51481 वोट मिले थे, यानी दोनों की जीत में ज्यादा अंतर नहीं था। साल 2016 में यहां से AIDMK के अममान अर्जुनन चुनाव जीते थे। वहीं साल 2011 के चुनाव में AIDMK के ही डोराइस्वामी आर उर्फ ​​चैलेंजर डोराई जीते थे।

---विज्ञापन---
10:54 (IST) 4 May 2026
Coimbatore South Assembly Election Result 2026 Live: कांटे का मुकाबला जारी

कोयंबटूर (दक्षिण) की विधानसभा सीट पर डीएमके के वी. सेंथिल बालाजी ने बढ़त बना ली है. पहले राउंड की काउंटिंग में उन्हें टीवीके के सेंथिल कुमार से कांटे की टक्कर मिल रही है. फिलहाल उन्होंने 276 वोटों की बढ़त बनाई हुई है.

08:07 (IST) 4 May 2026
Coimbatore South Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती शुरू

234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है.

07:48 (IST) 4 May 2026
Coimbatore South Assembly Election Result 2026 Live: 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

First published on: May 04, 2026 06:38 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.