---विज्ञापन---

देश

[Vote Counting Live] Kerala Chunav Result | केरल विधानसभा के शुरुआती रुझानों में सीएम विजयन पीछे, कांग्रेस ने बनाई बढ़त

Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. केरल में 140 सीटों पर चुनाव हुए थे. आज वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. केरल में धर्मदम सीट पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार के रंजीत के साथ है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: May 4, 2026 09:59 IST
Kerala Chunav Result

Kerala Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live Updates: देशभर में 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे आज 4 मई को आ रहे हैं. आज सुबह 8 बजे वोटों की गिनती जारी हो गई है. केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल 2026 को हुए थे. आज वोटों की गिनती के साथ साफ होगा कि, केरल में कौन जीत हासिल करेगा.

---विज्ञापन---
09:59 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल में विजयन पीछे

विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मदम सीट से पीछे चल रहे हैं.

09:52 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: 80 सीटों पर आया रुझान

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर 140 में से 80 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं. 80 सीटों में से 45 सीटों पर यूडीएफ ने बढ़त बनाई हुई है. एलडीएफ 25 सीटों पर आगे है. रुझानों के अनुसार, बीजेपी 4 सीटों पर आगे है और 6 सीटों पर अन्य आगे चल रही है.

09:49 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान

09:25 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल विधानसभा रुझान

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं. शुरुआती 51 रुझानों में से 26 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे है. इसके बाद लेफ्ट गठबंधन 15 सीटों पर आगे है.

09:19 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल विधानसभा चुनाव नतीजे

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान सामने आने लगे हैं. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीट पर बढ़त बनाई हुई है. CPI(M) 8 सीटों पर आगे हैं. CPI 2 सीटों बढ़त बनाए हुए हैं.

09:15 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल की धर्मदम सीट पर उम्मीदवार

केरल की धर्मदम सीट पर वर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन उम्मीदवार हैं. ऐसे में यह सीट बहुत ही अहम है. केरल की धर्मदम सीट पर पिनाराई विजयन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के उम्मीदवार हैं. इनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के वी पी अब्दुल रशीद, बीजेपी के के रंजीत के साथ है.

09:10 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल चुनाव में बड़े उम्मीदवार

आज केरल चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. केरल में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेता पिनाराई विजयन सबसे बड़ा चेहरा है. पिनाराई विजयन वर्तमान में सत्ता में हैं. अगर जीत हासिल करते हैं तो जीत ही हैट्रिक लगाएंगे. विपक्ष के नेता यूडीएफ कांग्रेस गठबंधन के नेता वी. डी. सतीशन बड़ा चेहरा है. एनडीए यानी बीजेपी गठबंधन की ओर से राजीव चंद्रशेखर बड़े नेता हैं. वराजीव चंद्रशेखर नेमोम सीट से उम्मीदवार हैं.

09:06 (IST) 4 May 2026
Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल में यूडीएफ ने बढ़त बनाई हुई है

Kerala Assembly Election Result 2026 Live: केरल विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में यूडीएफ ने बढ़त बनाई हुई है.

First published on: May 04, 2026 08:57 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.