[Vote Counting] Ariyankuppam Election Result | अरियानकुप्पम विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: AINRC के आयप्पन ने जीता चुनाव, मिले 14,210 वोट

Ariyankuppam Assembly Election Result 2026: आज 4 मई है. आज सुबह से ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गिनती जारी है. पुडुचेरी राज्य की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिनके नतीजों का आज ऐलान हो जाएगा. अरियानकुप्पम पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद एक विधानसभा क्षेत्र है.

Ariyankuppam Election result 2026

Credit: News24

Ariyankuppam Assembly Election Result 2026: आज 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. अरियानकुप्पम विधानसभा सीट पुडुचेरी की 30 सीटों में से एक अहम सीट मानी जाती है. ये पुडुचेरी के दक्षिण में मौजूद है. अरियानकुप्पम में ज्यादातर मछुआरे, ग्रामीण परिवार और छोटे व्यापारी रहते हैं. यहां अभी कुल 37,344 वोटर्स हैं, जिनमें से 17,665 पुरुष हैं और 19,665 महिलाएं हैं. यहां चुनाव में खासतौर पर तटीय और ग्रामीण इलाकों के विकास पर ज्यादा फोकस होता है.

विज्ञापन

बता दें कि इस सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जिसके बाद कुछ ही समय में रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

विज्ञापन

किसके बीच है मुकाबला?

इस बार AINRC से आयप्पन चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं NMK ने M. Rathinam को मैदान में उतारा है. NTK की ओर से K. Sundaravadivel और TVK से S. Kumaravelu चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस की ओर से Vizayalakshmy Djeamourthy चुनाव लड़ रही हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों की अगर बात करें तो इस रेस में हैं वेंकटेश बाबू, एल मणिवनन.

पिछले चुनाव में किसकी जीत?

2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में, AINRC के आर भास्कर उर्फ दत्चनमूर्ति ने इस सीट पर INC के टी. जीमूर्ति को 6418 वोटों के अंतर से हराया, जो कुल डाले गए वोटों का 19.75% था. 2021 के विधानसभा चुनाव में, कुल 39017 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 18376 पुरुष, और 20623 महिलाएं थीं. वहीं, 2016 के चुनाव परिणामों की अगर बात करें तो INC के टी. जीमूर्ति ने AIADMK के डॉ. एम.एस.सुब्रमण्यम को 6571 वोटों के अंतर से हराया था, जो इस सीट पर डाले गए कुल वोटों का 21.21% था.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Ariyankuppam Assembly Election Result 2026 Live Updates: AINRC के आयप्पन की शानदार जीत

AINRC के आयप्पन ने अरियानकुप्पम सीट से चुनाव जीत लिया है. उन्हें 14,210 वोट मिले. आयप्पन ने कांग्रेस की विजयलक्ष्मी को 603 वोटों से हरा दिया.

Ariyankuppam Assembly Election Result 2026 Live Updates: AINRC के आयप्पन को अब तक मिले 12,500 से ज्यादा वोट

AINRC के आयप्पन को अब तक मिले 12,500 से ज्यादा वोट. दूसरे नंबर पर हैं कांग्रेस की विजयालक्ष्मी डीमूर्ति, जिन्हें अब तक 11,488 वोट मिले हैं

Ariyankuppam Assembly Election Result 2026 Live Updates: शुरुआती रुझान में AINRC पार्टी चल रही है आगे

शुरुआती रुझान में AINRC के आयप्पन आगे चल रहे हैं, जिनको NMKके M. Rathinam कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

Ariyankuppam Assembly Election Result 2026 Live Updates: जारी है वोटों की गिनती, जल्द आने लगेंगे शुरुआती रुझान

अरियानकुप्पम विधानसभा सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा, उसका फैसला आज हो जाएगा. सुबह 8 बजे से इस सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अब कुछ ही समय में शुरुआती रुझान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ