असम में हैट्रिक, बंगाल में शुभारंभ? आज BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं संग जश्न मनाएंगे PM मोदी

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन रूझानों में सबसे आगे चल रही है। पीएम मोदी ने भाजपा के जश्न में शामिल होने का फैसला किया है। साथ ही वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यालय मिठाईयां बननी शुरू हो गई हैं।

election result 2026

आज 5 राज्यों में विधान सभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन रूझानों में सबसे आगे चल रही है। बीजेपी इन राज्यों में सुबह से ही लीड बनाए हुए है। इसी बीच बीजेपी ने जश्न की तैयारी कर ली है। करीब 6.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भाजपा पहुंचेंगे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने भाजपा के जश्न में शामिल होने का फैसला किया है। साथ ही वे कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यालय मिठाईयां बननी शुरू हो गई हैं। पीएम मोदी विधान सभा और लोक सभा चुनाव जीतने के बाद आमतौर पर बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचते हैं।

विज्ञापन

केरल में वामपंथ का वर्चस्व कम होता दिखाई दे रहा है। यूडीएफ भारी अंतर से एलडीएफ से आगे दिखाई दे रही है। वहीं पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाती हुई दिख रही है। सालों से ममता बनर्जी की साख उखड़ती दिख रही है।

विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। 11 बजे के रुझान तक अभिनेता से राजनेता बने और टीवीके प्रमुख विजय पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, पेरम्बूर सीट पर वे 2990 से अधिक वोटों के अंतर से और तिरुचिरापल्ली (पूर्वी) सीट पर 3299 से अधिक वोटों के अंतर से आगे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ