5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले पीएम मोदी का संदेश, कहा- हर चुनौती को किया जा सकता है पार

PM Modi Message: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक संदेश दिया है. उन्होंने संस्कृत के एक श्लोक के जरिए बताया है कि कैसे हर चुनौती को पार किया जा सकता है.

PM Modi Message

Credit- Social Media

PM Modi Message: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज 4 मई 2026 को आ जाएंगे. हालांकि, चुनाव नतीजों से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक प्रेरणादायक पोस्ट किया है, जिससे राजनीतिक माहौल में नई चर्चा छिड़ गई है. इस बार उन्होंने किसी पार्टी या नेता पर नहीं, बल्कि चुनौतियों पर विजय का संदेश दिया है.

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने क्या दिया संदेश?

पीएम मोदी ने आज 4 मई 2026 को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें संस्कृत में एक श्लोक लिखा. साथ ही उसका हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद किया गया है. वीडियो में ‘को हि भारः समर्थानां किं दूरं व्यवसायिनाम्। को विदेशः सुविद्यानां कः परः प्रियवादिनाम्॥’ श्लोक लिखा गया है, जिसका मतलब है कि ‘कुशल व्यक्ति के लिए कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है, जबकि उद्योगी लोगों के लिए उनके लक्ष्य दूर नहीं होते हैं. वहीं, शिक्षित व्यक्ति के लिए कोई देश-विदेश और मधुरभाषी के लिए कोई पराया नहीं होता है.’

विज्ञापन

श्लोक का अंग्रेजी अनुवाद

बता दें कि इस श्लोक का अंग्रेजी अनुवाद भी वीडियो में दिया गया है, जो है ‘For Skilled people No Task Is Difficult and For Hardworking people no goal is to far. For educated people there is no difference between their own country and abroad. For those who speak kindly no one is a stranger.’

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्लोक के साथ लिखा कि, ‘कौशल, करुणा और परिश्रम व्यक्ति के जीवन की अद्भुत शक्तियां हैं, जिनके माध्यम से हर चुनौती को पार किया जा सकता है. साथ ही ये लक्ष्यों को प्राप्ति करने में मददगार साबित होती हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ