[Vote Counting] Oulgaret/Ozhukarai Election Result | औलगेरेट/ओझुकराई विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: जीत गए AINRC के नारायणस्वामी, मिले 12635 वोट

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026: आज 4 मई है. आज सुबह 8 बजे से ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए गिनती जारी है. पुडुचेरी राज्य की 30 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिनके नतीजों का आज ऐलान हो जाएगा. औलगेरेट पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद एक विधानसभा क्षेत्र है, जिसे ओझुकराई के नाम से भी जाना जाता है.

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates

Credit: News24

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026: औलगेरेट पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में मौजूद एक विधानसभा क्षेत्र है, जिसे ओझुकराई के नाम से भी जाना जाता है. पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई, जिसके नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं. ओझुकराई सीट का रिजर्वेशन स्टेटस जनरल है. ओझुकराई विधानसभा सीट पुडुचेरी (जनरल) लोकसभा सीट में आती है. 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए ओझुकराई विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कुल 39879 रजिस्टर्ड वोटर थे, जिनमें से 18724 पुरुष, 21153 महिला और 2 थर्ड जेंडर के थे.

विज्ञापन

कौन है आमने-सामने?

कांग्रेस से एम शिवशंकर, AINRC से के नारायण स्वामी, VCK से सेल्वा पुष्पलता आमने-सामने हैं. इसके अलावा NTK से चित्रा सेल्वम और TVK से एस शशिबालन भी मैदान में हैं.

विज्ञापन

पिछला विधानसभा चुनाव परिणाम (2021)

2021 के पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में, IND के एम शिवशंकर ने ओझुकराई सीट पर AINRC के NG पन्नीरसेल्वम को 819 वोटों से मात दी थी. 2021 में IND के एम शिवशंकर को इस सीट पर 37% वोट मिले थे. 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव में, इस सीट पर पहले फेज में मंगलवार, 6 अप्रैल, 2021 को वोटिंग हुई थी और नतीजे रविवार, 2 मई, 2021 को घोषित किए गए थे. 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, इस सीट पर पहले फेज में सोमवार, 16 मई, 2016 को वोटिंग हुई थी और नतीजे गुरुवार, 19 मई, 2016 को आए थे.

LIVE UPDATES

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates: AINRC के नारायणस्वामी ने मारी बाजी

ओझुकराई विधानसभा सीट से AINRC के नारायणस्वामी ने जीत हासिल की. उन्हें कुल 12635 वोट मिले. नारायणस्वामी ने TVK के शशिबालन को 4234 वोटों से हराया.

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates: AINRC के नारायणस्वामी को अब तक मिले 8000 से ज्यादा वोट

AINRC के नारायणस्वामी को अब तक 8000 से ज्यादा वोट मिले हैं. 2486 वोटों से मिली बढ़त.

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates: कांग्रेस के उम्मीदवार काफी पीछे

कांग्रेस के एम. शिवशंकर को अब तक मिले सिर्फ 1645 वोट

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates: आगे चल रहे हैं AINRC के नारायणस्वामी

AINRC के उम्मीदवार के नारायणस्वामी को अभी तक 2649 वोट मिले हैं. TVK के कैंडिडेट शशिबालन 816 वोटों से पीछे चल रहे हैं.

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates: वोटों की गिनती जारी

ओझुकराई सीट पर वोटों की मतगणना जारी है.

Oulgaret/Ozhukarai Assembly Election Result 2026 Live Updates: शुरू हुई मतों की गिनती

आज 4 मई 2026 को सुबह 8 बजे से इस सीट पर मतों की गिनती शुरू हो गई, जिसके बाद कुछ ही समय में शुरुआती रुचान आने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ